Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर थर्मल प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज:660 मेगावाट क्षमता जुड़ी, ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर यमुना तटवर्ती स्थित नेयवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड ने घाटमपुर स्थित 1,980 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्रोजेक्ट में अहम उपलब्धि हासिल की है। परियोजना की तीसरी यूनिट (660 मेगावाट) का “टीजी रोलिंग एवं सिंक्रोनाइजेशन” 765 केवी ग्रिड के साथ एक ही प्रयास में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह उपलब्धि स्टीम ब्लोइंग चरण के तुरंत बाद हासिल हुई, जो परियोजना की तेज प्रगति को दर्शाती है। एनयूपीपीएल, एनएलसी इंडिया लिमिटेड (51%) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (49%) का संयुक्त उपक्रम है। इस सफलता के साथ परियोजना कमर्शियल ऑपरेशन डिक्लेरेशन (सीओडी) की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा चुकी है। परियोजना के पूर्ण संचालन पर प्रतिदिन करीब 47.52 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा, जिससे खासतौर पर उत्तर प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को बल मिलेगा। एनएलसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी एवं एनयूपीपीएल के चेयरमैन प्रसन्न कुमार मोटुपल्ली ने इसे सभी साझेदारों के समन्वित प्रयास, कोयला मंत्रालय और भारत सरकार के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के मार्गदर्शन और ठेकेदारों की मेहनत से यह उपलब्धि संभव हुई है। परियोजना की यूनिट-1 और यूनिट-2 क्रमशः दिसंबर 2024 और दिसंबर 2025 से संचालन में हैं। अब यूनिट-3 के सफल सिंक्रोनाइजेशन से वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही तक पूरे प्रोजेक्ट के पूर्ण संचालन का लक्ष्य और करीब आ गया है। घाटमपुर परियोजना में तीन सुपरक्रिटिकल यूनिटें हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता 660 मेगावाट है। परियोजना के विभिन्न पैकेज एलएमबीपीएल, जीईपीएसआईपीएल और बीजीआरईएसएल द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे हैं। परियोजना से उत्पादित 93.11% बिजली उत्तर प्रदेश को आवंटित की गई है, जबकि शेष अन्य राज्यों को दी जाएगी। साथ ही पचवारा साउथ कोयला ब्लॉक से कोयला आपूर्ति शुरू होने से परियोजना की ईंधन सुरक्षा भी सुनिश्चित हो गई है, जिससे ऊर्जा संतुलन को मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौगांवा सादात से कौन मजबूत, विधायक समरपाल या कोई और:भाजपा से देवेंद्र नागपाल या चौधरी युद्धवीर? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    मां कौशलया पर अभद्र टिप्पणी वाले यदुनंदनलाल की बढ़ी मुश्किलें:ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, भूमि पर बना है जनता इंटर कॉलेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment