Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां कौशलया पर अभद्र टिप्पणी वाले यदुनंदनलाल की बढ़ी मुश्किलें:ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, भूमि पर बना है जनता इंटर कॉलेज

    3 hours ago

    1

    0

    भगवान राम, माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यदुनंदन लाल के सांडी क्षेत्र के भोपतपुर नगला स्थित जनता इंटर कॉलेज मुश्किल में फंस गया है। कॉलेज के प्रबंधक वाईएल वर्मा पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे का आरोप है। वाईएल वर्मा भगवान राम, माता कौशल्या के साथ सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। ताजा मामले में गाटा संख्या 877 की लगभग 45 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर विद्यालय का कब्जा पाया गया है। रविवार को नायब तहसीलदार राजेश पटेल अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भूमि का चिन्हांकन कराया, जिसमें सरकारी जमीन पर कॉलेज का कब्जा पाया गया। जांच में पता चला कि यह भूमि पहले 'नवीन परती' के रूप में दर्ज थी, लेकिन बाद में इसे 'मतरुक' (त्यागी हुई) भूमि के रूप में दर्ज कर दिया गया। इस प्रक्रिया में तहसील प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं और इसकी जांच की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलेज की स्थापना वर्ष 1975 में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके की गई थी। इस मामले के उजागर होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। नायब तहसीलदार ने बताया कि वर्तमान खतौनी में भूमि 'मतरुक' दर्ज है, लेकिन इसे फिर से 'नवीन परती' में दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर थर्मल प्रोजेक्ट की तीसरी यूनिट सिंक्रोनाइज:660 मेगावाट क्षमता जुड़ी, ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा
    Next Article
    बालाजी मंदिर सदर से शुरू होकर निकली भव्य शोभायात्रा:जयकारों से गूंजा मेरठ , शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment