Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Giridih में BJP Protest के दौरान पुलिस से झड़प, 15 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

    16 hours ago

    1

    0

    झारखंड के गिरिडीह में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने की कोशिश करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि करीब 90 अन्य कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नगर इकाई के अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला लेकर नगर थाना क्षेत्र में झंडा ग्राउंड से टावर चौक तक जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया, जिसके बाद झड़प हो गई। गिरिडीह के अनुमंडल दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने 15 लोगों को हिरासत में लिया।बाद में करीब 90 लोगों ने गिरफ्तारी दी। हालांकि, उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।” बाद में कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला एक अन्य पुतला टावर चौक के पास फूंक दिया। एक अन्य पुतला गिरिडीह सदर अस्पताल के पास फूंका गया।राय ने बताया कि शुक्रवार को गिरिडीह में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा छात्रों की कथित पिटाई के विरोध में पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया था। इस बीच, शुक्रवार को हजारीबाग जिले में सैकड़ों छात्रों ने पुलिस के कथित लाठीचार्ज के विरोध में ‘मौन जुलूस’ निकाला। गांधी मैदान से शुरू हुआ जुलूस जिला मोड़ पर समाप्त हुआ।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल दिए। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “गुलाब देने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि पुलिस लाठीचार्ज करे या पानी की बौछार करे, फिर भी हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NIA ने Jammu Kashmir में 10 ठिकानों पर की छापेमारी, आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
    Next Article
    Tamil Nadu: छात्र प्रदर्शन पर Circular जारी करने वाली संयुक्त निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment