Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GM ने यात्री सुविधाओं और ट्रैक का निरीक्षण किया:अधिकारियों को कमियां दूर कर पुनर्विकास कार्य तेज करने के निर्देश दिए

    5 hours ago

    2

    0

    उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा आगरा कैंट-मथुरा-भूतेश्वर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। जिसके माध्यम से रेल परिचालन एवं ट्रैक की स्थिति का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में आगरा छावनी, ईदगाह, बाद, मथुरा जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने बाद रेलवे स्टेशन का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया तथा बाद रूट रिले इंटरलॉकिंग प्रणाली का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात मथुरा जंक्शन स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर आदि यात्री सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का जायजा लेते हुए महाप्रबंधक ने भविष्य में विकसित की जाने वाली सुविधाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय कक्ष के पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही, निर्माणाधीन द्वितीय प्रवेश द्वार के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में ईदगाह रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, जलपान गृह एवं शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक प्रयागराज एस. एस चंद्रयान, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजल न मिलने पर सड़क पर लेट गया किसान, VIDEO:निचलौल में पेट्रोल पंप के सामने जाम लगाया, पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया
    Next Article
    मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से सपा की पहली पसंद सलाउद्दीन:भाजपा के पसंदीदा उम्मीदवार राजपाल चौहान, बसपा के रामोतार सैनी; जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment