Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    GRP ने 500 CCTV खंगालकर 6 दिन में बच्चा-चोर दबोचा:कानपुर सेंट्रल से 9 साल की बच्ची का हुआ था अपहरण, बच्ची सकुशल बरामद

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 9 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया था। जीआरपी पुलिस ने 6 दिन के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये घटना 28 मार्च की है, जब प्लेटफॉर्म नंबर 4/5 के पास से आरोपी लवकुश बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने बच्ची को खाना खिलाने और पैसे दिलाने का लालच दिया और उसे कानपुर देहात के नवाबपुर इलाके में ले गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही कई शहरों की ट्रेनों में भी तलाश की गई। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान उसके हुलिए और कपड़ों के आधार पर की गई थी। 3 अप्रैल को पुलिस ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी युवक की पहचान लवकुश उर्फ लक्की शर्मा (28) निवासी पिलखनी, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। GRP कानपुर सेंट्रल की टीम ने प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में तेजी से कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद किया। ऑपरेशन में कई पुलिसकर्मियों की टीम लगी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म
    Next Article
    मुरादाबाद नगर सीट पर विधायक रितेश या कोई और:सपा से हाजी यूसुफ, जयवीर या लाखन पहली पसंद कौन, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment