Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 साल से शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग से शादी का झांसा देकर 2 साल से लगातार दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर के शोषण के आरोप में लाल सिंह नामक युवक को आज शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया गया है। कटरा बाजार थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर शाम चंदवतपुर बाजार से पकड़ा। उस पर दो साल से शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लाल सिंह उसे लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब भी वह संबंध बनाने से इनकार करती, तो लाल सिंह उसे बदनाम करने की धमकी देता था। आरोपी को जेल भेजा गया इसी डर और शादी की उम्मीद में नाबालिग उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती रही। यह मामला तब सामने आया जब 30 मार्च को नाबालिग ने कौड़िया थाना क्षेत्र के बरईनपुरवा झौहना गांव निवासी लाल सिंह से शादी करने को कहा। आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और उसे गाली देकर भगा दिया। इसके बाद, 31 मार्च को पीड़िता ने कटरा बाजार थाने में लाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और शोषण की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है। तीन दिन से फरार चल रहे आरोपी लाल सिंह को शुक्रवार को उप निरीक्षक नितिन उपाध्याय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कटरा बाजार थाना अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी लाल सिंह दो साल से शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरोजनीनगर सीट पर राजेश्वर सिंह या स्वाति सिंह की दावेदारी:कांग्रेस से रूद्र सिंह, सपा से अभिषेक, दुर्गेश, सुशील या राम प्रकाश मजबूत
    Next Article
    GRP ने 500 CCTV खंगालकर 6 दिन में बच्चा-चोर दबोचा:कानपुर सेंट्रल से 9 साल की बच्ची का हुआ था अपहरण, बच्ची सकुशल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment