Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gujarat के Dhandhuka में Road Rage का खूनी अंत, पुलिस ने 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    2 hours from now

    2

    0

    गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में एक मामूली मोटरसाइकिल दुर्घटना ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद हुई बहस में रिजवान नाम के आरोपी ने धर्मेश गामरा पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंसक घटनाएं शुरू हो गईं।पीड़ित परिवार की अपीलमृतक धर्मेश गामरा के भाई गोविंद भाई ने बताया कि उनका भाई गांव गया था जहां यह झगड़ा हुआ। उन्होंने पुलिस की चल रही जांच पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही यह भी कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में गरजे Amit Shah, बोले- Congress-DMK ने महिलाओं संग किया 'महाविश्वासघात'पुलिस की कार्रवाईपुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रिजवान और समीर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, आगजनी और हिंसा में शामिल 15-20 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल गिरने पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP की मंशा पर उठाए सवालआगजनी में उजड़ी एक मेहनतकश की दुनियाहिंसा के दौरान भीड़ ने कई संपत्तियों को निशाना बनाया, जिसमें बिहार के रहने वाले मोहम्मद साबिर की दुकान भी जलकर राख हो गई। साबिर ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर अपनी पंक्चर की दुकान खोली थी, जिसमें उन्हें करीब 5 से 5.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साबिर ने रोते हुए बताया कि वे डर के मारे छिप गए थे और अपनी आंखों के सामने दुकान को जलते हुए देखने के अलावा कुछ नहीं कर पाए। उन्होंने सवाल उठाया कि वे तो यहाँ सिर्फ मेहनत-मजदूरी करने आए थे, फिर उनकी दुकान को क्यों जलाया गया? अब उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KSBKBT 2: करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा, क्या तुलसी का सौतेला बेटा बचाएगा रिश्ता?
    Next Article
    गंदी-गंदी गालियां देते हैं, घंटों तक अपने सहयोगियों पर चिल्लाते हैं... इस वजह से सिचुएशन रूम से ट्रंप को दूर रखती है टीम, रिपोर्ट में दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment