Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया:स्कूलों में छात्रों को आग से बचाव की ट्रेनिंग दी गई

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया में अग्निशमन विभाग द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आपात स्थिति में बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। यह अभियान स्कॉलर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल राघवनगर, बीएन पब्लिक स्कूल, केडी पब्लिक स्कूल उमानगर, सेंट जेवियर्स स्कूल गौरीबाजार, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपाररानी, एसबीटी पब्लिक स्कूल गौरीबाजार और आरएल एकेडमी सलेमपुर सहित कई शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम "सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ" पर आधारित गतिविधियों में बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। निबंध लेखन और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने आग से बचाव और सुरक्षा उपायों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी विशाल यादव ने अपनी टीम के साथ स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने गैस सिलेंडर और शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्कता बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों को अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। टीम ने मौके पर ही फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का अभ्यास कराया और आपात स्थिति में सही निर्णय लेने तथा घबराहट से बचने के उपाय बताए। अभियान के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अग्निशमन विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना है। अग्निशमन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे आग से बचाव के नियमों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सेवा को सूचना दें, ताकि समय रहते नुकसान को कम किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटल यूनिवर्सिटी कराएगी जीएनएम कॉलेजों की प्रवेश परीक्षा:प्रवेश समिति की बैठक में फैसला, सत्र 2026-27 से लागू होंगे नए नियम
    Next Article
    पार्किंग में खड़े 3 ट्रकों में लगी आग:ग्रेटर नोएडा में कूड़े के ढेर से फैली लपटें, दमकल ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment