Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram Horror । शादी के जिक्र पर भड़का आशिक, सैनिटाइजर डालकर Live-in Partner के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग

    3 hours from now

    1

    0

    गुरुग्राम के सेक्टर 69 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां त्रिपुरा की रहने वाली एक 19 साल की युवती को उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि तीन दिनों तक लगातार मारपीट की गई, जिससे युवती की हालत बहुत खराब हो गई। फिलहाल, गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।क्या है पूरा मामला?लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिवम (19 वर्ष) के साथ उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। कुछ समय बाद वे गुरुग्राम के सेक्टर 69 में साथ रहने लगे। दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात भी चल रही थी। बता दें, पीड़िता गुरुग्राम में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर रही है।19 फरवरी की रात को शादी के प्लान को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। लड़की का आरोप है कि शिवम ने उस पर चाकू और मेटल की बोतल से हमला किया, उसे फर्नीचर पर पटका और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। यह मारपीट लगातार तीन दिनों तक चलती रही। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसे भी पढ़ें: Abhishek Banerjee का Election Commission पर बड़ा दावा, West Bengal Voter List में मनमाने ढंग से कट रहे नामकैसे हुआ खुलासा?इस घटना का पता तब चला जब लड़की ने किसी तरह अपनी मां को फोन किया और जान बचाने की गुहार लगाई। उसकी मां ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी शिवम के साथ रह रही है। मां की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election Commission ने जारी की Final List, 5.15 करोड़ वोटर्स का नाम हुआ दर्जपुलिस की कार्रवाईगुरुग्राम के डीसीपी (साउथ) हितेश यादव ने बताया कि लड़की को पहले गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के एम्स और फिर सफदरजंग शिफ्ट किया गया। पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।आरोपी के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने, खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने, गलत तरीके से बंधक बनाने, धोखे से संबंध बनाने और डराने-धमकाने जैसी धाराओं (115(2), 118(1), 127(2), 69 और 351(2)) के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की की मां ने मांग की है कि इसमें रेप और हत्या की कोशिश की धाराएं भी जोड़ी जाएं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका से भारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में दागी Sayyad-3G मिसाइल, समंदर में भड़की विद्रोह की आग
    Next Article
    मन की बात का 131वां एपिसोड:PM मोदी बोले- AI समिट में दुनिया के लोग जुटे; देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment