Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में रास्ते के विवाद पर हमला:खेत में जुताई कर रहे युवक को चचेरे भाइयों ने मारी गोली, हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ह्रदय नाज़रपुर गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर हमला किया गया। खेत में जुताई कर रहे 20 वर्षीय यूनुस को उसके चचेरे भाइयों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल यूनुस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल यूनुस के भाई मोनिस ने बताया कि यूनुस ऊँचा गांव स्थित खेत में जुताई कर रहा था। इसी दौरान खेत तक जाने वाले रास्ते को लेकर अरबी अली और अमीर अली से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि अरबी अली ने पहले चापड़ से यूनुस के सिर पर वार किया, जिसके बाद अमीर अली ने तमंचे से गोली चला दी। गोली यूनुस के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय सद्दल अली और उसका बेटा आशक अली भी मौके पर मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल यूनुस को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित आपस में चचेरे भाई हैं। खेत तक जाने वाले रास्ते को लेकर उनके बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, इस मुद्दे पर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी, जो इस बार हिंसक झड़प में बदल गई। यूनुस के पिता महबूब का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां इमराना (54), बहनें हिना (21, छात्रा) और रबीना (19, हाईस्कूल) तथा 7 वर्षीय माहे नूर हैं। यूनुस अपने भाइयों मोनिस और मुजम्मिल के साथ मजदूरी और खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी दी कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में सोसाइटी पार्किंग से वाहन चोरी:सीसीटीवी में कैद वारदातें, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    चित्रकूट-बांदा में 37 बच्चों से 10 साल रेप-कुकर्म की कहानी:7 से 15 साल के बच्चे टारगेट पर थे, जेई की पत्नी भी करती थी गलत काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment