Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

    13 hours ago

    1

    0

    असल के गुवाहाटी के बाहरी इलाके गरल में शनिवार को एक स्थानीय होमस्टे में गंभीर हालत में मिली एक छात्रा की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ हुई इस घटना के संबंध में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।अधिकारी ने बताया कि धारापुर इलाके की रहने वाली छात्रा को शुक्रवार देर रात गंभीर हालत में गरल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया, ‘‘छात्रा को एक स्थानीय होमस्टे से लाया गया था। होमस्टे के पदाधिकारियों के अनुसार, छात्रा और एक युवक ने कमरा बुक किया था।छात्रा के साथ मौजूद युवक ने खुद को उसका प्रेमी बताया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ गिरफ्तार आरोपी की पहचान गरिगांव इलाके के आशिक अली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होमस्टे के मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।अधिकारी ने बताया कि होमस्टे ने दोनों से अनिवार्य पहचान पत्र नहीं लिए थे और इस संबंध में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सीआईडी और फॉरेंसिक टीम ने भी होमस्टे के उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां छात्रा ठहरी थी और वहां से साक्ष्य जुटाए। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने जा रही है।उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे छात्रा ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि देर हो गई है, इसलिए वह एक दोस्त के साथ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रुकेगी। पिता के अनुसार, देर रात करीब दो बजे छात्रा ने फिर अपनी मां को फोन किया और कहा, ‘‘वह मुझे मार रहा है और मैं सांस नहीं ले पा रही हूं।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। परिवार ने तुरंत अजारा थाने में शिकायत दी।होमस्टे के एक कर्मचारी ने बताया कि छात्रा और उसका साथी शुक्रवार शाम वहां पहुंचे थे और रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने कमरे में खाना मंगाया था। कर्मचारी के अनुसार, रात में मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनाई दी और बाद में एक पुरुष के चिल्लाने की आवाज आई। कमरे में पहुंचने पर छात्रा फर्श पर पड़ी थी और युवक उसे पकड़े हुए था।घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पास के हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क को कुछ समय के लिए जाम कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ लोगों ने इसे ‘‘लव जिहाद’’ का मामला बताया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव परिवार को सौंप दिया गया, जिसके बाद शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब
    Next Article
    Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment