Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेडिंग्ले टेस्ट-उस्मान ने दूसरे दिन 5 विकेट लिए:53 साल बाद यहां ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर; इंग्लैंड को 195 रन की बढ़त

    11 hours ago

    1

    0

    हेडिंग्ले में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के स्पिनर अली उस्मान ने 5 विकेट लिए। वे हेडिंग्ले में 53 के बाद 5 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एशले मैलेट ने 1972 एशेज में यह कारनामा किया था। हालांकि, इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 366 रन बना लिए हैं। टीम ने पाकिस्तान के पहली पारी के 171 रन के जवाब में 195 रन की बढ़त हासिल कर ली। बारिश के कारण दूसरे दिन सिर्फ 57 ओवर का खेल हो सका। दूसरे दिन 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। इंग्लैंड ने 112/2 से आगे खेलना शुरू किया। जो रूट ने 66 और जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद डैन लॉरेंस ने 51 और हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए। ब्रूक और लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 120 रन जोड़े। ब्रूक फिर हेडिंग्ले में शतक से चूके हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों पर 91 रन बनाए। वे लगातार दूसरे हेडिंग्ले टेस्ट में शतक से चूक गए। पिछले साल भारत के खिलाफ भी उन्होंने 99 रन बनाए थे। इस बार अली उस्मान ने उन्हें बोल्ड किया। आखिरी आधे घंटे में 3 विकेट लेकर पूरा किया 5 विकेट हॉल अली उस्मान ने दिन के आखिरी सेशन में ब्रूक, गस एटकिंसन और ऑली रॉबिन्सन को आउट किया। रॉबिन्सन को बोल्ड कर उन्होंने अपना पहला टेस्ट 5 विकेट हॉल पूरा किया। पाकिस्तान के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के अभी 2 विकेट बाकी हैं। वह 195 रन आगे है। तीसरे दिन पाकिस्तान की कोशिश इंग्लैंड को जल्दी आउट करने की होगी, ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा समय और मौका मिल सके। ------------------------------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन:नाडा पैनल ने मेथेंडिएनोन मिलने पर कार्रवाई की, दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल
    Next Article
    कोलंबो में टीम इंडिया की मेजबानी:श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंडिया हाउस में यादगार शाम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment