Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग शुरू:कड़े सुरक्षा इंतजाम, 11,724 वकील 263 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे

    5 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया। हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में बनाए गए मतदान स्थल पर सुबह नौ बजे से अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर मतदान स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी मतदान प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। चुनाव में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 11,724 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष और महासचिव समेत कुल 30 पदों के लिए 263 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के विभिन्न पद, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल सदस्य के पद शामिल हैं। मूल आईडी कार्ड अनिवार्य मतदान में भाग लेने वाले सभी अधिवक्ताओं के लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद की ओर से जारी मूल परिचयपत्र (आईडी कार्ड) साथ लाना अनिवार्य किया गया है। बिना मूल आईडी कार्ड के मतदान की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग गेट से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। मतदान स्थल पर अधिवक्ताओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के साथ ही प्रत्याशियों के लिए भी चुनाव आचार संहिता का पालन अनिवार्य किया गया है। चुनाव समिति की ओर से प्रत्याशियों को मतदान के दौरान निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। चुनाव अधिकारियों की निगरानी में मतदान मतदान की पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी की देखरेख में संपन्न हो रही है। उनके साथ चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र और अनुभव शुक्ल मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही क्रिकेट ग्राउंड के आसपास अधिवक्ताओं की आवाजाही बढ़ गई है। चुनाव समिति की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी जिला अस्पताल को PM मोदी के जन्मदिन पर मिली:इमरजेंसी वार्ड के बेड चार गुना बढ़ेंगे, पूरी तरह वातानुकूलित होगा
    Next Article
    गोरखपुर में मेयर-नगर आयुक्त ने किया हवन:नगर निगम के हर विभाग में हुई विश्वकर्मा पूजा; शहर की सुख-समृद्धि की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment