Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट के आदेश पर इटावा में आश्रम से मूर्तियां हटीं:अंबेडकर पार्क में रखी जाएंगी, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

    15 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के इकदिल इलाके में कानपुर हाईवे स्थित संत रविदास आश्रम से इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास और महात्मा वाल्मीकि की मूर्तियों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि यह आश्रम पीडब्ल्यूडी की करीब डेढ़ बीघा जमीन पर वर्ष 1995 से स्थापित था। एक जनहित याचिका के निस्तारण के निर्देश के बाद मूर्तियों को हटाया जा रहा है और उन्हें नजदीकी गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार कानपुर हाईवे पर स्थित संत रविदास आश्रम पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बना हुआ था। यह जमीन करीब डेढ़ बीघा बताई जा रही है, जिस पर वर्ष 1995 से आश्रम संचालित हो रहा था। मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने संबंधित निर्देश दिए, जिसके क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। मूर्तियों को हटाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हटाई जा रही सभी मूर्तियों को नजदीकी गांव के अंबेडकर पार्क में सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाएगा। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अदालत के आदेश के पालन में की जा रही है और पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार पूरी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती, सत्यापन तिथियां घोषित:1044 पदों के लिए 8456 आवेदन, 23 फरवरी से 7 मार्च तक प्रक्रिया
    Next Article
    बागपत क्ड ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण:पुरानी धरोहर इमारतों के संरक्षण और व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment