Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती, सत्यापन तिथियां घोषित:1044 पदों के लिए 8456 आवेदन, 23 फरवरी से 7 मार्च तक प्रक्रिया

    17 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञापित 1044 पदों के सापेक्ष कुल 8456 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों का आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया जा चुका है। नियमानुसार, प्रत्येक पद के लिए मेरिट के आधार पर तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। सत्यापन प्रक्रिया 23 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। यह प्रक्रिया विकास भवन स्थित सभागार और जिला कार्यक्रम कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 फरवरी को घोसी व कोपागंज, 24 फरवरी को बड़राव, शहर व दोहरीघाट, 25 फरवरी को रानीपुर, 26 फरवरी को रतनपुरा, 27 फरवरी को परदहां, 6 मार्च को फतेहपुर मांडव तथा 7 मार्च को मोहम्मदाबाद गोहाना के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहेंगे, उन्हें 13 मार्च को अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे विभागीय कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के बहकावे में न आएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग तेज:रामपुर में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री संबोधित को ज्ञापन सौंपा, प्रोटेक्शन एक्ट भी मांगा
    Next Article
    हाईकोर्ट के आदेश पर इटावा में आश्रम से मूर्तियां हटीं:अंबेडकर पार्क में रखी जाएंगी, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment