Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट के आदेश पर पहुंची टीम को गांव से खदेड़ा:सहारनपुर में लेखपाल ने शौचालय में घुसकर बचाई जान, पानी निकासी को लेकर हंगामा

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के गांव नगली मेहनाज में जल निकासी को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हाईकोर्ट के आदेश पर खेत में जा रहे पानी को बंद करने गई राजस्व टीम व पुलिस के साथ बस्ती के लोगों की कहासुनी हो गई। लेखपाल ने खुद को शौचालय में बंद कर अपनी जान बचानी पड़ी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लौटना पड़ा। लेखपाल ने थाना नागल में कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पढ़िए...पूरा मामला गांव की एक बस्ती का पानी लंबे समय से किसान मोहित के खेत में जा रहा था, जिससे उसकी फसल खराब हो रही थी। किसान ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समाधान न मिलने पर उसने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची और पानी की निकासी बंद कराने का प्रयास किया। जैसे ही टीम ने पानी की निकासी रोकने की कार्रवाई शुरू की, बस्ती की महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गईं और विरोध करने लगीं। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाओं के उग्र विरोध के बीच लेखपाल को अपनी जान बचाने के लिए पास के सामुदायिक शौचालय में छिपना पड़ा। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद हालात और बिगड़ गए और ग्रामीणों ने पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि वीडियो बना रहे एक अन्य पुलिसकर्मी का मोबाइल भी टूट गया। ग्रामीणों ने टीम को दौड़ाकर गांव से बाहर तक खदेड़ दिया। मौके पर मौजूद तहसील स्तर के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी खुद को बचाने के लिए पीछे हटने पर मजबूर हो गए। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि पानी निकासी को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद है। पुलिस राजस्व टीम की सूचना पर गई थी। झड़प जैसा कुछ नहीं हुआ है। दोनों पक्षों को बैठाकर बात की जाएगी। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:हेल्थ कैंप में डोनर तलाशता था पति-पत्नी का गैंग, गैंगरेप की कोशिश करने वाले सस्पेंड
    Next Article
    कानपुर के 10 इलाकों में बिजली की शटडाउन:केस्को पुराने पोल हटाने, नए लगाने का कराएगा कार्य, 3 से 4 घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment