Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट ने डीआईओएस लखनऊ को किया तलब:चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के जर्जर भवन का मामला

    4 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के जर्जर भवन से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) लखनऊ को अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह मामला हुसैनगंज स्थित कॉलेज के भवन की खराब स्थिति से जुड़ा है। मामले की अगली सुनवाई 7 अप्रैल को निर्धारित की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति एके चौधरी की खंडपीठ ने विजय कुमार पांडेय द्वारा दायर याचिका पर दिया। पूर्व की सुनवाई में न्यायालय ने कॉलेज प्रबंधन को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि यदि भवन की स्थिति वास्तव में जर्जर है, तो इससे वहां पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। न्यायालय ने डीआईओएस को निर्देश दिया था कि वे शपथपत्र दाखिल कर बताएं कि उन्होंने इस संबंध में क्या कार्रवाई की है। हालांकि, पूर्व के आदेश के बावजूद डीआईओएस की ओर से कोई शपथपत्र दाखिल नहीं किया गया। इसी कारण न्यायालय ने उन्हें अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश पारित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाईकोर्ट में स्कूलों के पास जाम पर सुनवाई:जयपुरिया स्कूल को छोड़कर अन्य जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, रिपोर्ट तलब
    Next Article
    काव्या मारन ने खरीदा पाकिस्तानी स्पिनर, तो मच गया बवाल, भारतीय फैंस भड़के

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment