Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट ने 'फिल्मी' FIR पर जताई नाराजगी:बहराइच एसपी से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र, 16 मार्च को अगली सुनवाई

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बहराइच में दर्ज गो-हत्या मामले की एफआईआर को "फिल्मी पटकथा" जैसा बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। अदालत ने बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से व्यक्तिगत शपथपत्र के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है। न्यायालय ने चेतावनी दी है कि शपथपत्र दाखिल न करने पर एसपी को अगली सुनवाई पर अभिलेखों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति पी.के. श्रीवास्तव की खंडपीठ ने अकबर अली द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया। याचिकाकर्ता ने 22 जनवरी, 2026 को बहराइच जिले के जरवल रोड थाने में उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी थी। पुलिस दल ने एक मुखबिर की सूचना पर गो-हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में तीन व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने घटनास्थल से फरार हुए चौथे अभियुक्त के रूप में याचिकाकर्ता का नाम बताया था। न्यायालय ने एफआईआर में दर्ज तथ्यों पर आपत्ति जताई। अदालत ने कहा कि एफआईआर में घटना का समय सुबह 10:45 बजे दर्ज है, जबकि उसमें "अब उजाला होने वाला है" जैसे कथन लिखे गए हैं, जो वास्तविकता से मेल नहीं खाते हैं। अदालत ने याचिकाकर्ता को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में भतीजों ने चाची का सिर कूचा:जमीन को लेकर हुई कहासुनी, लोहे की बाट से किया वार; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    संभल में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत:कई घंटे अचेत अवस्था में पड़ा रहा, निजी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment