Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में खेत पर करंट लगने से किसान की मौत:कई घंटे अचेत अवस्था में पड़ा रहा, निजी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित किया

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में गेहूं की सिंचाई करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना जुनावई थाना क्षेत्र के रम्पुरा राम रायपुर गांव में हुई। किसान कई घंटों तक खेत में अचेत अवस्था में पड़ा रहा। परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक किसान की पहचान 40 वर्षीय वीरपाल कुमार पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई है। शनिवार सुबह वीरपाल अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। दोपहर के समय ट्यूबवेल से पानी चलाते वक्त अचानक उन्हें करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गए। दोपहर में आसपास के खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने वीरपाल को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और वीरपाल को इलाज के लिए नगर पंचायत बबराला कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन वीरपाल के शव को वापस घर ले आए। गमगीन माहौल के बीच शनिवार शाम करीब 6 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार के आदेश पर राजस्व विभाग के लेखपाल अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे। जुनावई थाना पुलिस भी गांव पहुंची। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने 'फिल्मी' FIR पर जताई नाराजगी:बहराइच एसपी से मांगा व्यक्तिगत शपथपत्र, 16 मार्च को अगली सुनवाई
    Next Article
    रमजान में 50 लाख के एक्सपायर खजूर बेचने की तैयारी:कानपुर में खाद्य विभाग ने रेड डाला कर पकड़ा, 4 लाख का खोया और सुपारी नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment