Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईस्कूल स्कूल टॉपर की नदी में डूबकर मौत:गोरखपुर में 5 दोस्तों के साथ नहाने गया था; मां बोली- दोस्तों ने डूबोकर मार डाला

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को वह अपने पांच दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। डूबने के बाद दोस्तों ने मोबाइल पर सूचना दी और फिर वहां से भाग गए। परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोर के कपड़े नदी किनारे पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। देर रात तक किशोर की तलाश की गई, लेकिन उसे खोजने में सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह 7 बजे से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दोपहर करीब 1 बजे एसडीआरएफ ने नदी से शव बरामद किया। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर झंगहा थाना क्षेत्र में हुआ। किशोर की पहचान अंश मौर्या (16) के रूप में हुई है। वह झंगहा के आदित्य पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र था। उसने 10वीं में स्कूल टॉप किया था। उसके 91% थे। मां ने आरोप लगाया कि अंश पढ़ाई में टॉपर था, इसलिए उसके दोस्त उससे ईर्ष्या करते थे। उन्होंने उसे डुबोकर मार डाला। देखिए तस्वीरें… अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के महेवा के रहने वाले राम प्रवेश मौर्या पंजाब में टाइल्स के कांट्रैक्टर हैं। राम प्रवेश की ससुराल झंगहा के रामनगर में ससुराल है। चूंकि, वह पंजाब में रहते हैं इसलिए उनकी पत्नी प्रतिमा मौर्या अपने दो बच्चों अंश और अरुष के साथ मायके में ही रहकर पढ़ाती है। मां प्रतिमा ने बताया- मेरा बेटा अंश हाईस्कूल की परीक्षा में स्कूल टॉप किया था। गुरुवार दोपहर उसके 5 दोस्त घर आए थे। वह उनके साथ घर से निकला था। शाम करीब 3 बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि अंश राप्ती नदी में डूब गया है। सूचना के बाद मां और अन्य परिजन दौड़े भागे राप्ती नदी तट पर पहुंचे। देखा नदी किनारे अंश के कपड़े और चप्पल पड़े हैं। उसके दोस्त भी वहां नहीं थे। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची। अंश की तलाश शुरू हुई। उधर, मां से पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम अंश के दोस्तों को भी उनके घरों से लेकर आई। रात हो जाने पर SDRF नहीं कर पाई रेस्क्यू एसडीआरएफ की एक टीम ने नदी में देर शाम तक अंश को तलाशा लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। चूंकि, अंधेरा घिरने से सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आने लगी तो उसे रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह 7 बजे से एनडीआरएफ ने फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब छह घंटे की तलाश के बाद दोपहर करीब 1 बजे अंश की डेडबॉडी मिली। अंश का शव मिलते ही मां प्रतिमा दहाड़ें मारकर रोने लगी। भाई अरुष का भी रो-रोकर बुरा हाल था। पिता भी पहुंचने वाले थे। पुलिस ने दोस्तों से की पूछताछ उधर, मां ने अंश के दोस्तों पर डूबोकर मारने का आरोप लगाया है। मां के आरोप के बाद पुलिस ने सभी 5 दोस्तों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे पूछताछ में सही-सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कपड़े पहनकर ही नदी में गहरे उतरा तो डूबने लगा। हम लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब गया। जबकि पुलिस ने झाड़ियों से अंश का कपड़ा बरामद किया है। झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया- छात्र की तलाश में नदी में रेस्क्यू चल रहा है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे किशोर की डेड बॉडी मिल गई है। अब पोस्टमार्टम और FIR के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें शुभेंदु PA हत्याकांड-नाम के कंफ्यूजन में गिरफ्तार हुआ राज सिंह:क्लीनचिट मिली तो बलिया लौटा, बोला- लगता था एनकाउंटर हो जाएगा ‘सर, इन सब चीजों से मेरा कोई वास्ता नहीं है। उन लोगों ने मेरी बात नहीं मानी। डरा-धमकाकर कहते रहे कि बोल- तूने कैसे किया? मुझे कोलकाता ले जाया गया। हर समय डर लगता था कि कहीं मेरा फर्जी एनकाउंटर न कर दें, क्योंकि मुझे वहां की भाषा नहीं आती। फिर CBI आई। उसने मुझे दिलासा दिया। कहा- अगर तुम गलत नहीं हो तो तुम्हारे साथ गलत नहीं होगा।’ यह सब कहते हुए बलिया के राज सिंह की आंखें भर गईं। उन्हें बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या में एसओजी ने संदिग्ध शूटर के तौर पर 11 मई को अयोध्या से उठाया था। फिर बंगाल पुलिस साथ ले गई थी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां नहीं...कॉकरोच पार्टी ढूंढ रहे अब्बास अंसारी:जनेऊधारी की कुर्सी खतरे में, नर्स मैडम को मिलेगी लाखों की सैलरी
    Next Article
    मोमोज का ठेला पलटाया, सिलेंडर उठाकर पटका…VIDEO:गर्म तेल गिरने से दो बच्चे झुलसे, ग्राहक पिता-बेटे ने दुकानदार को गंदी-गंदी गालियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment