Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोमोज का ठेला पलटाया, सिलेंडर उठाकर पटका…VIDEO:गर्म तेल गिरने से दो बच्चे झुलसे, ग्राहक पिता-बेटे ने दुकानदार को गंदी-गंदी गालियां

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी में उधारी के पैसे लेने पर पिता-पुत्र ने मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक को पीट दिया। दोनों ने 3 बार LPG सिलेंडर उठाकर फेंका और फिर कढ़ाई फेंक दी। इतना सब करने के बाद भी वे नहीं रुके। ठेला लगाने वाले को गंदी गालियां देते हुए उसका ठेला भी पलटा दिया। तभी कढ़ाई का गरम तेल घर के बाहर बैठे दो मासूम बच्चों पर जा गिरा। दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। करीबन आधे घंटे तक उपद्रव मचाने वाले दोनों आरोपी पुलिस के आने से पहले ही भाग गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ठेला संचालक और बच्चों के परिजनों ने दंबगई करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार रात 10 बजे की है। आज इसका वीडियो सामने आया है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा स्थित झण्डा चौराहा का है। देखें तीन तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए सिर्फ 50 रुपए के लिए मारपीट सैंयर गेट निवासी हिमांशु खटीक पुत्र राजकुमार ने बताया- अनुराग केशरी का खुशीपुरा में झण्डा तिराहा पर मोमोज का ठेला लगता है। जिसे मैं चलाता हूं। 20 मई को एक छोटी बच्ची मोमोज ले गई और 50 रुपए उधार कर गई। अगले दिन 21 मई की रात को उसका भाई मोमोज लेने आया। उसने 40 रुपए के मोमोज लिए और 100 रुपए का नोट दिया। मैंने उधारी के 50 रुपए मिलाकर 90 रुपए काट लिए और बच्चे को 10 रुपए वापस कर दिया। रात लगभग 10 बजे बच्चे के पिता जग्गू दादा और पिता रतिराम आ गए। वे मुझसे गाली-गलौच करने लगे। स्टीमर फेंका, फिर ठेला पलटा हिमांशु ने आगे बताया- गाली-गलौच करते हुए बच्चे के दादा रतिराम ने मेरे ऊपर स्टीमर का खोलता पानी फेंका। फिर मारपीट करने लगे। मैंने अपने दोस्त को बुलाया, तो उसे भी पीट दिया। इसके बाद बच्चे के पिता ने एलपीजी सिलेंडर उठाकर 3 बार फेंक दिया। इससे गैस का रिसाव होने लगा। मैंने तुरंत रेगुलेंटर से गैस बंद की। तब तक गरम तेल की कढ़ाई में जग्गू दादा ने हाथ मार दिया। इससे कढ़ाई नीचे गिर गई और गरम तेल घर के बाहर बैठे दो बच्चों के ऊपर जा गिरा। दोनों झुलस गए। इसके बाद जग्गू दादा और रतिराम ने मेरा ठेला पलटा दिया। दोनों का खौफ इतना था कि कोई बचाने नहीं आया। बच्चों के झुलसने के बाद उनके घरवाले विरोध करने लगे। तब आरोपी भाग गए। रातभर सो नहीं पाए बच्चे झंडा तिराहा निवासी संतोष कुमार ने बताया- गुरुवार रात को मेरा नाती लक्की (7) और 7 महीने का पोता रियांश घर के बाहर बैठे थे। तभी घर के सामने मोमोज के ठेला पर विवाद होने लगा। एक व्यक्ति और उसके बेटे ने ठेला संचालक को पीटा और कढ़ाई फेंक दी। गरम तेल दोनों बच्चों के ऊपर गिरा। लक्की का चेहरा और गर्दन झुलस गया। जबकि रियांश के पैर पर चोट आई। लगभग आधा घंटे तक दोनों आरोपियों ने उपद्रव मचाया। पुलिस के आने से पहले ही दोनों भाग गए। झुलसने की वजह से दोनों बच्चे रातभर नहीं सो पाए। दर्द होने पर दोनों रोने लगते हैं। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि ठेला संचालक भरत श्रीवास और झुलसे हुए दोनों बच्चों के परिजनों ने तहरीर दी है। जिस पर जग्गू दादा और रतिराम के खिलाफ 2 मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। दोनों आरोपियों के घर पर ताला लगा है। दोनों घर से फरार है। तहरीर मिली है। जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। --------- ये खबर भी पढ़ें... धनंजय के गढ़ में बेटा लॉन्च करने को तैयार बृजेश:पर्दे के पीछे से दो नेता कर रहे प्लानिंग; धनंजय कह चुके- मैं डरने वाला नहीं 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अभी 8 महीने से ज्यादा का समय है। लेकिन, पूर्वांचल की सियासत में नई जंग छिड़ती दिख रही है। चर्चा है, बाहुबली नेता धनंजय सिंह के गढ़ जौनपुर में उनके विरोधी बृजेश सिंह एंट्री लेने वाले हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल स्कूल टॉपर की नदी में डूबकर मौत:गोरखपुर में 5 दोस्तों के साथ नहाने गया था; मां बोली- दोस्तों ने डूबोकर मार डाला
    Next Article
    डॉक्टर ने OT में छात्रा से रेप किया, हॉस्पिटल सील:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर लखनऊ में एक्शन; FIR, डिग्री सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment