Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत:कानपुर देहात के वैना गांव में ट्रॉली खाली करते समय हुआ हादसा

    20 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के वैना गांव में सोमवार, 20 अप्रैल को एक किसान की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान अपने खेत से भूसा लेकर घर लौटा था और ट्रॉली खाली करते समय यह हादसा हुआ। ग्राम वैना निवासी अमित सविता उर्फ अनु (40), पुत्र मुलायम सिंह, अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर घर आए थे। जब वे ट्रॉली खाली कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही लगभग 11 हजार वोल्ट की नलकूप लाइन के संपर्क में आ गए। करंट इतना तेज था कि वे बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़े। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) राजपुर ले गए। वहां डॉ. मनोज ने जांच के बाद अमित सविता को मृत घोषित कर दिया। अमित सविता अपने पीछे पत्नी रानी, 22 वर्षीय पुत्र मोहित और 18 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के ढीले और नीचे लटकते तारों की समस्या बनी हुई है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना SDM ने 30-35 बंधकों को मुक्त कराया:हबीबपुर सिकरी के ईंट भट्टे पर हुई कार्रवाई, मजदूरों से की बातचीत
    Next Article
    अवैध मस्जिद का मलबा नहीं हटा, प्रशासन भूला:संभल में डीएम-एसपी की मौजूदगी में 35 फीट ऊंची मीनार गिराई गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment