Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध मस्जिद का मलबा नहीं हटा, प्रशासन भूला:संभल में डीएम-एसपी की मौजूदगी में 35 फीट ऊंची मीनार गिराई गई थी

    19 hours ago

    2

    0

    संभल जिले में खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की 700 वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से बनी मस्जिद, मदरसा और पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। हालांकि, चार दिन बाद भी ध्वस्त निर्माण का मलबा मौके पर पड़ा है और मस्जिद का लगभग 25-30 प्रतिशत हिस्सा अभी भी नहीं तोड़ा गया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण विश्नोई की मौजूदगी में की गई थी। यह मामला संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव का है। लगभग 30 साल पहले यहां गौसुल मदरसा बनाया गया था, जिसके बाद पांच साल पहले मस्जिद और पांच दुकानों का भी निर्माण कर लिया गया। 28 मार्च को भूमि की पैमाइश के बाद मुस्लिम समुदाय ने 31 मार्च से मदरसा और दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। मस्जिद कमेटी और ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर की मांग पर प्रशासन ने बीते शुक्रवार को शेष अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान, दो हाइड्रा मशीनों की मदद से 35 फीट ऊंची मीनार को 40 मिनट की मशक्कत के बाद पांच सेकंड में गिरा दिया गया। लेखपाल सुरेंद्र कुमार के अनुसार, गाटा संख्या 630 जो खेल का मैदान है, उसके 0.126 एयर (150 वर्गमीटर) हिस्से पर मदरसा और मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसी तरह, खाद के गड्ढे की गाटा संख्या 623 में 540 वर्गमीटर भूमि पर मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानें बनी हुई थीं। लेखपाल ने यह भी बताया कि गाटा संख्या 623 में एक मकान की बैठक और एक रास्ता भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त, ढाई बीघा भूमि पर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल भी बने हुए हैं, जो खेल के मैदान के नाम पर दर्ज है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन कर उसे कब्जा मुक्त कराने के संबंध में कार्रवाई शुरू की है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र की एक टीम गठित की गई है। यह टीम गाटा संख्या 623 (रकबा 0.112 हेक्टेयर, खाद का गड्ढा) और गाटा संख्या 630 (रकबा 0.126 हेक्टेयर, खेल का मैदान) की पैमाइश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत:कानपुर देहात के वैना गांव में ट्रॉली खाली करते समय हुआ हादसा
    Next Article
    प्रयागराज मंडल में 511 यात्री बिना टिकट पकड़े गए:18 ट्रेनों में चेकिंग अभियान, 3 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment