Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे चौड़ीकरण में आड़े आई दरगाह पर चला बुलडोजर:मुरादाबाद में राजमार्ग में आड़े आ रही थी हजरत रहीम चिश्ती की दरगाह

    10 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद-टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग में आड़े आ रही एक दरगाह को बुलडोजर से हटाए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। मामला मुरादाबाद जिले में भोजपुर थाना क्षेत्र का है। बुलडोजर की मदद से दरगाह की मीनारें गिरा दी गई हैं। निर्माणाधीन मुरादाबाद-टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग 734 के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने गांव सिरसवां दोराहा स्थित हजरत रहीम चिश्ती दरगाह की दो मिनारो को जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिया। यह हिस्सा राजमार्ग के निर्धारित दायरे में आ रहा था। बीच सड़क में आ जाने की वजह से दरगाह की वजह से हाईवे निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूमि जिस पर दरगाह का निर्माण किया गया है उसे पूर्व में ही राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण की ओर से अधीग्रहीत किया जा चुका था। मुआवजा मिल चुका, मस्जिद का एक हिस्सा पहले ही हटा दरगाह व मस्जिद प्रबंधन समिति को नियमानुसार मुआवजा भी दिया जा चुका है। इसके बाद मस्जिद का एक भाग पहले ही हटाया जा चुका था। जबकि बरामदा हटाने के लिए प्रबंधन समिति से कई बार अनुरोध किया गया था। लेकिन, दरगाह की मीनार व बरामदे को हटाने को लेकर कुछ संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया और धार्मिक आस्था का हवाला देते हुए प्रशासन से इसे नहीं हटाए जाने की मांग की थी। शहर के कुछ उलेमा ने भी अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। हालांकि, वैकल्पिक समाधान न निकलने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इसके पहले प्रशासन ने स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया और इसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला। पुलिस-प्रशासनिक दूर दर्रिशता और संबंधित स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए जाने की वजह से पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसम बदलने से अस्पतालों में मरीज बढ़े:कुमारगंज अस्पताल में 350 तक पहुंची ओपीडी, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा बीमार, CMS बोले, अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध
    Next Article
    जालौन में शादी में हर्ष फायरिंग, VIDEO:रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग, युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment