Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे के सर्विस-लेन पर कीचड़ में फंसी मजिस्ट्रेट की गाड़ी:कुशीनगर में 3 महीने से अधूरा मरम्मत कार्य, लोग परेशान

    14 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के नगर पालिका हाटा से गुजरने वाली नेशनल हाईवे-28 की सर्विस लेन इन दिनों आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों के लिए भी मुसीबत बन गई है। करीब तीन महीने पहले शुरू हुआ मरम्मत कार्य अब तक अधूरा है, जिससे हजारों राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार देर रात एक मजिस्ट्रेट की सरकारी गाड़ी भी कीचड़ में फंस गई। मंगलवार रात करीब 11 बजे निर्माणाधीन सर्विस लेन से गुजर रही मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो (UP53 BO 9052) बिना किसी चेतावनी बोर्ड या डायवर्जन के पानी भरे कीचड़ में धंस गई। गाड़ी को निकालने के कई प्रयास किए गए, लेकिन पहिए और धंसते चले गए। अंततः वाहन में सवार लोगों को गाड़ी वहीं छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। बाद में काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सर्विस लेन पर डाली गई मिट्टी और कंकड़ बारिश के चलते दलदल में बदल चुके हैं। कप्तानगंज चौराहे से बाघनाथ चौराहे तक दोनों ओर की स्थिति बेहद खराब है। बाइक और साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। गोरखपुर चौराहे पर बन रहे अंडरपास के चलते समस्या और गंभीर हो गई है। निर्माण कार्य की धीमी गति ने स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की दिक्कतें कई गुना बढ़ा दी हैं। कोतवाली से हेतिमपुर जाने वाली सर्विस लेन पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय दुकानदार गणेश ने बताया कि कीचड़ की वजह से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा, लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा। बाहर से आने वाले लोग अक्सर यहां फंस जाते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे वाहन को बाहर निकलवाने में मदद की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में SI की चिता को भाई ने दी मुखाग्नि:शव देखकर मां और पत्नी बेसुध, दबिश से लौटते समय हरियाणा में हादसा
    Next Article
    पुलिस कार्रवाई पर भाकपा माले ने उठाए सवाल:विकास भवन के पास धरना, गलत रिपोर्ट पर जिला बदर का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment