Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

    2 minutes from now

    1

    0

    हैती की राजधानी के पास एक इलाके में हथियारबंद लोगों ने हमला कर कम से कम 47 लोगों की हत्या कर दी और 50 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि हाल के वर्षों में हैती में हुई सामूहिक अपहरण की यह सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है।एक गिरोह के सरगना ने धमकी दी है कि अगर अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई के दौरान उसके गिरोह के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचाया तो वह बंधकों की हत्या कर देगा। रविवार को पोर्ट-ओ-प्रिंस के पास पहाड़ियों में बसे केन्सकॉफ इलाके पर हुए इस हमले ने उस धारणा को झटका दिया है कि हिंसा से जूझ रहे इस कैरेबियाई देश में सुरक्षा स्थिति सुधर रही है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में गिरोह के सरगना ने हैती की राष्ट्रीय पुलिस के निदेशक व्लादिमीर पैराइसन को धमकी दी और इलाके में गिरोहों को खदेड़ने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी।गिरोह के इस सदस्य ने अपनी पहचान केवल ‘इजो 2’ के रूप में बताई। यह नाम ‘इजो’ या जॉनसन आंद्रे के संदर्भ में है, जो हैती के सबसे ताकतवर गिरोह सदस्यों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ वैश्विक पहल में हैती ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रोमेन ले कूर ने कहा, ‘‘यह हमला सरकार और पुलिस को संदेश है कि सुरक्षा को लेकर उनके दावे हकीकत से मेल नहीं खाते।गिरोह यह कह रहे हैं कि वे जब हमला करना चाहेंगे, कर सकते हैं और सफल भी होंगे।’’ हैती में संयुक्त राष्ट्र एकीकृत कार्यालय (बिनुह) के अनुसार, मारे गए 47 लोगों में कम से कम पांच बच्चे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mohan Bhagwat के न्यूयॉर्क दौरे का मेयर ने किया विरोध, Madison Square Garden में है सभा
    Next Article
    Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment