Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हज 2027 के आवेदन 20 जुलाई तक भरें:संभल में पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक अनिवार्य

    15 hours ago

    2

    0

    सम्भल। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सम्भल के हज ट्रेनर तकी अशरफ़ एडवोकेट ने बताया कि पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होनी अनिवार्य है। जिन आवेदकों के पास मौजूदा पासपोर्ट है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो। जिन लोगों का पासपोर्ट अभी तक नहीं बना है, वे तत्काल श्रेणी में पासपोर्ट बनवाकर समय रहते आवेदन कर सकते हैं। तकी अशरफ़ ने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के साथ 60 वर्ष से कम आयु का एक सहयात्री होना आवश्यक है। इस बार हज कमेटी ने लगभग 20 दिनों की अवधि वाला सीमित हज पैकेज भी उपलब्ध कराया है। यदि इस श्रेणी में अधिक आवेदन आते हैं, तो चयन ड्रॉ के माध्यम से होगा। सामान्य हज यात्रा की अवधि 38 से 45 दिनों की होती है, और यात्री इसे भी चुन सकते हैं। उन्होंने साइबर कैफे और जन सेवा केंद्रों से अपील की कि आवेदन भरने से पहले मरकज़ी मदरसा से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, क्योंकि छोटी त्रुटियों के कारण बाद में आवेदकों को परेशानी होती है। सम्भल ज़िले के आवेदकों के हज फ़ॉर्म उत्तर प्रदेश हज कमेटी द्वारा अधिकृत हज ई-सुविधा केंद्र मरकज़ी मदरसा अहले सुन्नत अजमल-उल-उलूम, तेल मंडी, सम्भल में भरे जाएंगे। तकी अशरफ़ एडवोकेट ने यह भी बताया कि वर्ष 2026 में सम्भल ज़िले से लगभग 506 लोग हज यात्रा पर गए थे। सभी यात्रियों ने सकुशल हज पूरा किया और उनकी वापसी भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने पुष्टि की कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप से 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद:प्रधानपति के घर के बाहर से जब्त, कीमत 9 लाख रुपये
    Next Article
    भूमि विवाद में किसान पर कार्रवाई का आरोप:भाकियू अराजनीतिक ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला; 6 जुलाई को महापंचायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment