Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हिजाब के विरोध में बड़ा इमामबाड़ा पर हवन करेंगे':लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने पदयात्रा निकाली, गोपाल राय बोले- सनातन अयोग बने

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने सनातन आयोग के गठन की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा परिषद कार्यालय से शुरू होकर शिव भोला मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। यात्रा का समापन मंदिर पर शांति यज्ञ के साथ हुआ। पूरे विश्व में शांति के लिए युद्ध बंदी की प्रार्थना की गई। 'सनातन आयोग समय की जरूरत है' मंदिर प्रांगण में पहुंचकर वैदिक विधि-विधान के साथ विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना के साथ हवन एवं महायज्ञ संपन्न किया गया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने भारत सरकार से 'सनातन आयोग' की शीघ्र स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि यह समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिससे सनातन संस्कृति, परंपराओं व धार्मिक स्थलों का संरक्षण सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित किया जा सके। हिजाब पहनने की अनिवार्यता पर सवाल किया गोपाल राय ने कहा कि लखनऊ इमामबाड़े में हिजाब पहनने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है? किसके कहने पर मजबूर किया जा रहा है? योगी आदित्यनाथ की सरकार में कौन हैं ये लोग जो इस तरीके का फरमान जारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और लखनऊ डीएम से अपील करता हूं कि तत्काल इस मामले का संज्ञान लें। विश्व हिंदू रक्षा परिषद इसके खिलाफ बड़ा इमामबाड़ा में हवन करेगा। 'भाजपा योगी को भावी प्रधानमंत्री घोषित करे' गोपाल राय ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ का प्रधानमंत्री बनना बेहद जरूरी है। भाजपा सरकार 2029 के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को भावी प्रधानमंत्री घोषित करे। गोपाल राय ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जमीन घटती जा रही है। ऐसे में यह समस्या विकराल रूप ले, इससे पहले यह बेहद जरूरी है कि कानून लागू किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोजपा ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये दिए:भदोही हत्याकांड, बोले- पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है
    Next Article
    सपा महिला सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:सिलेंडर किल्लत पर राष्ट्रपति को ज्ञापन, सिलेंडर और चूड़ियां लेकर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment