Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोजपा ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये दिए:भदोही हत्याकांड, बोले- पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है

    10 hours ago

    1

    0

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक प्रतिनिधिमंडल ने भदोही जनपद के पीपरगांव में हुए जैसलाल सरोज हत्याकांड के पीड़ित परिवार से तीसरी बार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी ने पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती के मार्गदर्शन में दिल्ली से भेजी गई थी। इसे विशेष रूप से चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार के सहयोग हेतु उपलब्ध कराया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने पीड़ित परिवार को ₹1 लाख का चेक सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश महासचिव (पूर्वी) एवं भदोही प्रभारी कमल तिवारी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने घटना को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और दोषियों को कड़ी सजा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। राजीव पासवान ने यह भी बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने इस मामले को सड़क से संसद तक उठाया है। उन्होंने उल्लेख किया कि कल ही पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती ने संसद में जैसलाल सरोज के मामले को उठाया था। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विकास पाण्डेय (प्रधान महासचिव), छोटे लाल पासवान (प्रदेश उपाध्यक्ष), आशुतोष सिंह (प्रदेश महासचिव), धनंजय दूबे (प्रदेश संगठन महामंत्री), शिवम मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), आशीष पासवान (प्रदेश अध्यक्ष, विधिक प्रकोष्ठ), झूलन अंसारी (प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा), जितेन्द्र कुमार (प्रदेश सचिव), भदोही जिलाध्यक्ष विकास दुबे, चंदौली जिलाध्यक्ष गोविंद पासवान, प्रयागराज जिलाध्यक्ष विनय कुशवाहा, मिर्जापुर जिला प्रभारी महेश पांडेय, राहुल तिवारी, अफरोज अंसारी, राजू सिंह, संतोष दुबे, गोविंद पासवान, सुरज गुप्ता, शिवांश मिश्रा, अनिल सरोज, विशाल जायसवाल, सूरज विश्वकर्मा, सम्राट मौर्य, सूरजभान बिंद, संजय यादव और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर आयुक्त से महिलाएं बोली समय से नहीं आती कूड़ा-गाड़ी:पैदल निरीक्षण कर आमजन से जानी समस्याएं, एक दर्जन जगहों का किया निरीक्षण
    Next Article
    'हिजाब के विरोध में बड़ा इमामबाड़ा पर हवन करेंगे':लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद ने पदयात्रा निकाली, गोपाल राय बोले- सनातन अयोग बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment