Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिज्जबुल्ला, हूती...सबके सब कूदे! लाल सागर से इजरायल तक पूरा इलाका घेर लिया

    3 hours from now

    1

    0

    लेबनान और इधर यमन से भी इजराइल पर हमले शुरू हो गए हैं। ये जो हमले कर रहे हैं वो ईरान के प्रॉक्सी कहे जाने वाले या जिन्हें ईरान रेजिस्टेंस कहता है। इस्लामिक प्रतिरोध की धुरी जिसे कहा जाता है। ये बिल्कुल वैसे ही हो रहा है जैसे कि ईरान ने पहले साफ बताया था। हम पर हमला हुआ तो हम हर तरफ से मारेंगे। चारों तरफ से घेर कर मारेंगे और एकदम वैसे ही हो रहा है। पहले तो अरब देश निशाना बन रहे हैं और अब इजरायल को चौतरफा घेरने की कोशिश है। हूती यानी अंसार अल्लाह की तरफ से मिसाइलें चल रही हैं। लाल सागर पर बहुत तगड़े हमले हो रहे हैं। कोई भी जहाज ऐसा जो होगा अमेरिका या इजराइल का या उनके दोस्तों का वो वहां से अब गुजरने की स्थिति में नहीं है। इसे भी पढ़ें: बच गए खामनेई! इजरायल ने ईरान के कमांडर-इन-चीफ अमीर हातमी को किया ढेर?हिजबुल्ला की मिसाइल साउथ लेबनान से चलनी शुरू हो गई है क्योंकि वो बिल्कुल ईरान से इजराइल से लगा हुआ है। तो इजराइल को सबसे ज्यादा थ्रेट अगर करीब से है जो ईरानी प्रॉक्सी है या जो रेजिस्टेंस है वो है हिजबुल्ला और हिजबुल्ला मारना शुरू कर चुका है। हिजबुल्ला ने भी पहले कह दिया था कि हम अटैक करेंगे। कोई हमें रोक नहीं सकता। भले ही लेबनान की सरकार पीछा छुड़ा रही हो कि भाई हम नहीं है। लेकिन अब कोई फर्क नहीं पड़ता।  जैसे ही आयतुल्लाह अली खामनेई का ट्वीट आता है कि भाई अब जंग शुरू हो चुकी है और फतेह के करीब है और हमें खुदा की मदद आनी शुरू हो गई है।इसे भी पढ़ें: सरेंडर करो, या मरो... Iran पर अटैक के बाद ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटमहिजबुल्ला एक्टिव हो गया है। हुती यानी अंसारुल्लाह एक्टिव हो गए और 40 से ज्यादा संगठन जो हैं रेजिस्टेंस के वो एक्टिव हो गए हैं। ये खबर आ रही है। बिल्कुल प्रेस टीवी की ये रिपोर्ट आप देख रहे हैं। यमन सेज विल रिज्यूम इट्स अ टैग्स अगेंस्ट टारगेट्स इन द रेड सी यानी लाल सागर में जिस बात का डर था कि अगर ये पूरा पूरा एक क्षेत्र जो है मिडिल ईस्ट का वो कहीं युद्ध में ना उलझ जाए और वही साफ हो रहा है। अमेरिका इजराइल ने साफ तौर पर इशारा कर दिया कि वो रिजीम चेंज के लिए सब कुछ कर रहे हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran पर America-Israel का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, नेतन्याहू बोले- आतंकी शासन को हथियार नहीं देंगे
    Next Article
    बच गए खामनेई! इजरायल ने ईरान के कमांडर-इन-चीफ अमीर हातमी को किया ढेर?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment