Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सेतु मरम्मत से पहले बनेगा अस्थाई पीपे का पुल:प्रयागराज से मंगाए जा रहे पीपे के पुल, NHAI ने 1 माह, PWD ने 1.5 माह का समय मांगा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा को लखनऊ से जोड़ने वाले संजय सेतु की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है शासन ने संजय सेतु की मरम्मत से पहले यहां एक अस्थायी पीपा पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पीपा पुल का निर्माण 8.26 करोड़ रुपये के बजाय अब 6.28 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रयागराज से पीपा पुल लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पीपा पुल के निर्माण के लिए एक महीने का समय दिया है, जबकि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कार्य पूरा करने के लिए डेढ़ महीने का समय मांगा है। संजय सेतु की मरम्मत पीपा पुल के निर्माण के बिना शुरू नहीं होगी। बीते दिनों गोंडा, बलरामपुर,श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी और अयोध्या के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पीपा पुल बनाने की मांग की थी। यह पुल काफी पुराना है और संजय गांधी के नाम पर संजय सेतु पुल या घाघरा पुल के नाम से जाना जाता है। इसके जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद भारत सरकार ने इसकी मरम्मत को मंजूरी दी है। 3 तस्वीरें देखिए… मरम्मत शुरू होने से पहले वैकल्पिक मार्ग बनाए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद आखिरकार शासन द्वारा मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा, "हमने लोक निर्माण विभाग को इस पुल के निर्माण के लिए एक महीने का समय दिया है, लेकिन उनके द्वारा डेढ़ महीने का समय मांगा जा रहा है। मरम्मत कार्य शुरू होने से पहले यहां एक अस्थायी पीपा पुल बनाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है और प्रयागराज से पीपा पुल मंगाए जा रहे हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के लिए मऊ-वलसाड स्पेशल ट्रेन शुरू:28 फरवरी से 8 मार्च तक चलेगी, यात्रियों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    देवरिया में 10 चौकी प्रभारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग:लापरवाही के आरोप में एक हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, SP ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment