Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के रंग में रंगे पुंडरीक गोस्वामी:वृंदावन में निकाली रंगीली शोभायात्रा, भक्तों के साथ खेली जमकर होली

    2 hours ago

    1

    0

    ब्रज की होली में क्या आम क्या खास हर कोई रंगना चाहता है। प्रसिद्ध कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी महाराज भी ब्रज की होली में रंगे नजर आए। पुंडरीक गोस्वामी ने अपनी पत्नी के साथ वृंदावन की गलियों में रंगीली यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने अपने भक्तों के साथ जमकर होली खेली। पुंडरीक गोस्वामी ने इस मौके पर होली के भजन भी गाए। राधा रमण मंदिर से निकाली यात्रा जैसे-जैसे रंगों का त्यौहार होली नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे ब्रज में रंग और भक्ति का उल्लास बढ़ता जा रहा है। वृन्दावन मे भगवान श्री राधा रमण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाकर होली के उत्साह का प्रदर्शन किया। धर्म नगरी वृन्दावन एक बार फिर होली के रंग में रंगी नजर आई। प्रसिद्ध राधा रमन मंदिर से भगवान राधा रमण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर के बाहर एकत्र होने लगे थे। शोभायात्रा में शामिल हुए पुंडरीक गोस्वामी मंदिर के सेवायत गोस्वामी पुण्डरीक गोस्वामी महाराज गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते नजर आए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रंग और गुलाल उड़ाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पिचकारियों से रंगों की फुहारें उड़ती रहीं और पूरा रास्ता होली के उल्लास से सराबोर हो गया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ब्रज की होली की यही विशेषता है कि यहां हर आयोजन अपने आप में अनूठा होता है। भगवान की शोभायात्रा के साथ होली का यह उत्सव भक्तों के लिए आस्था और आनंद का संगम बन गया। वृन्दावन की इस भव्य शोभायात्रा ने एक बार फिर संदेश दिया कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति और प्रेम का महोत्सव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली महाजन अस्पताल में संदिग्ध मौत:दो हफ्तों में दूसरी घटना, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
    Next Article
    मुरादाबाद में बीएलओ ड्यूटी के दौरान टीचर का निधन:बेटी की शादी की तैयारियों के बीच परिवार में शोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment