Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के दिन भी एक्टिव मोड में होंगे कंट्रोल रूम:UP बोर्ड एग्जाम से संबंधित अधिकारी बिना अनुमति के नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय, DIOS को निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    होली पर्व को देखते हुए UP बोर्ड की परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए सख्त गाइडलाइन जारी किया गया है। परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए जो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं वह प्रतिदिन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। इस संबंध में DIOS को शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देशित किया गया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि DIOS खुद व उनके अधीनस्थ ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जो परीक्षा कार्य में लगे हैं वह बिना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इसका पालन न करने पर विभागीय कार्यवाही तय की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की निगरानी के लिए बने कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। एक्टिव मोड में रखेंगे मोबाइल बोर्ड परीक्षा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी यह निर्देशित किया गया है कि आपातकालीन स्थिति एवं तत्काल रिस्पांस के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल नंबर 24 घंटे एक्टिव मोड में रखेंगे। संपर्क स्थापित न हो पाने की स्थिति में कार्य के प्रति घोर लापरवाही और दायित्वहीनता माना जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक को अवकाश की अवधि में भी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम को आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि होली पर्व में भी कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा को 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया:1080 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 45 संवेदनशील पाइंट, IT टीम अलर्ट
    Next Article
    ईरान में जंग के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया बड़ा झटका, नूर खान एयरबेस पर किया ड्रोन अटैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment