Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली के दिन विवाद में लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई:जौनपुर एसपी ने इंस्पेक्टर का किया ट्रांसफर, सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल लाइन हाजिर

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में होली के दिन हुई मारपीट के मामले में पहुंची पुलिस के एक पक्ष पर लाठी मारने का वीडियो सामने आते ही महकमे में हड़कंप मच गया। मामला तूल पकड़ता देख उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करनी पड़ी। मामले में इंस्पेक्टर का स्थानांतरण मड़ियाहूं के लिए कर दिया गया। जबकि सब इंस्पेक्टर और दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। दरअसल, केराकत में होली के दिन रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आरोप है कि उसने एक पक्ष के लोगों पर जमकर लाठियां चलाईं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। 4 मार्च से ही इस मामले को लेकर विरोध शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित भाजपा सभासद मंजू सोनकर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि विवाद के बाद पुलिस उनके घर में घुस गई और जमकर उत्पात मचाया। सभासद के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने उनके पति बांकेलाल सोनकर और पुत्रों को घर से बाहर निकालकर लाठियों से पीटते हुए थाने तक ले जाया गया। उन्होंने इसे पुलिस की क्रूरता बताते हुए कहा कि इससे उनके परिवार का अपमान हुआ है और आम जनता में भी गहरा आक्रोश रहा। घटना के बाद क्षेत्र में लंबे समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मामला बढ़ने पर संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह का तबादला मड़ियाहूं कोतवाली के लिए किया गया है। जबकि हल्का के सब इंस्पेक्टर धनुधारी पांडेय, सिपाही मिथिलेश राजभर और रणजीत सिंह को लाइ हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कोतवाली प्रभारी का स्थानांतरण, एक सब इस्पेक्टर और दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक की जगह चंदवक से इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार पांडेय को तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विभूति नाथ मंदिर का 3.5 करोड़ से काम कराया:भिनगा की सपा विधायक इंद्राणी वर्मा बोलीं- पेपर मिल बनवाने का सपना, रात्पी नदी पर पुल मांगा
    Next Article
    CSJMU में वार-मेडिकल इमरजेंसी के लिए तैयार होंगे ड्रोन:यूआईईटी में तैयार की जा रही ड्रोन व रोबोटिक्स लैब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment