Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर 108 पर करें कॉल:तत्काल मिलेगी मदद, अलर्ट मोड पर गोरखपुर का स्वास्थ्य विभाग

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली के उत्साह के बीच किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से निपटने के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। सभी मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर लगा दिया गया है। कोई भी दिक्कत होने पर 108 पर कॉल करें। भीड़ वाली जगहों पर एम्बुलेंस पहले से तैनात मिलेगी। जिले भर की सभी CHC और PHC पर 5-5 बेड सुरक्षित किया गया है। साथ ही डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में 20- 20 बेड की व्यवस्था की गई है। कल रात में CMO डॉ. राजेश झा ने खुद निरीक्षण किया। होली के दिन भी निगरानी में रहेंगे। हर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दवाईयों का उचित व्यवस्था कर दिया गया है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में स्किन और आई स्पेशलिस्ट भी तैनात मिलेंगे। वहीं डिस्ट्रिक्ट वीमेन हॉस्पिटल पर भी सभी जरुरी स्टाफ नर्स और स्त्री रोग और प्रसूता विशेषज्ञ (गाइनेकोलॉजिस्ट) की ड्यूटी भी लगा दी गई है। ताकि प्रेग्नेंट लेडी को कोई समस्या होने पर तत्काल इलाज मिल सके। सीएमओ डॉ. राजेश झा के अनुसार होली में ज्यादातर स्किन और आंख की समस्या वाले पेशेंट पहुंचते हैं। इसके लिए सभी दवाईयों के साथ अन्य दवाईयों के स्टॉक को पहले से मंगा लेने का आदेश दे दिया गया है। वहीं डिस्ट्रक्ट हॉस्पिटल के SIC डॉ. आरपी गौतम ने बताया कि हॉस्पिटल के अंदर स्किन और आंख के डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी एमर्जेंसी के लिए वे अलर्ट रहेंगे। साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इमर्जेंसी OPD पहले की तरह चलती रहेगी। जिसमें एक्सीडेंट और अन्य बिमारियों का तत्काल इलाज होगा। जबकि महिला जिला अस्पताल में भी स्त्री और प्रसूता विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं से संबंधित किसी भी तरह की एमर्जेन्सी के लिए एम्बुलेंस और ड्राइवर को तैनात किया जाएगा। 20 बेड किए गए सुरक्षित CMO डॉ. राजेश झा ने बताया DG साहब के निर्देशानुसार जिले भर में होली के दिन 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर रहेगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी CHC और PHC पर पांच- पांच बेड तैयार कर दिए गए हैं। साथ ही डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में 20- 20 बेड पहले से तैयार हैं। ताकि कोई भी इमर्जेंसी होने पर पेशेंट को हर सुविधा मिल सके। इसके अलावा सभी जरुरी दवाईयों के स्टॉक मंगा लिए गए हैं। भीड़ वाली जगहों पर पहले से होगी एम्बुलेंस उन्होंने बताया कि होली के लिए शहर के जिन भी जगहों पर लोगों भी ज्यादा भीड़ जुटी है। उन सभी जगह एम्बुलेंस की तैनाती पहले से ही रहेगी। ताकि कोई भी घटना होने पर नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा सके। वहीं एम्बुलेंस में सभी जरुरी सुविधाओं को चेक कर लिया गया है। जिससे जरूरत पड़ने पर पेशेंट को फर्स्टएड मिल सके। बिना किसी समस्या के डॉक्टर तक पहुंचाया जा सके। तैनात होंगे स्त्री और प्रसूता विशेषज्ञ महिला जिला अस्पताल के SIC डॉ. जय कुमार ने बताया- गर्भवती महिलाओं के लिए हॉस्पिटल में पहले से एक्स्ट्रा बेड सुरक्षित कर लिए गए हैं। एम्बुलेंस पहले से तैनात रहेगी। स्त्री और प्रसूता विशेषज्ञ की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही सभी जरुरी स्टाफ नर्सेज भी मौजूद रहेंगी। जिससे अचानक डिलीवरी के लिए या किसी भी इमर्जेंसी के लिए गर्भवती महिलाओं को कोई समस्या न हो। कोई भी दिक्कत होने पर 108 नंबर पर कॉल पर तत्काल सेवा मिलेगी। स्किन और आंख को डॉक्टर होंगे ऑन ड्यूटी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के SIC डॉ.आरपी गौतम का कहना है कि होली में सबसे ज्यादा स्किन एलर्जी और आंख के पेशेंट हॉस्पिटल आ सकते हैं। इसलिए स्किन और आंख के डॉक्टर उस दिन पूरी तरह अलर्ट रहेंगे। इसके साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन भी इमर्जेंसी वार्ड में उपलब्ध रहेगा। ताकि अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को कुत्ता या अन्य जानवर अचानक से काट ले तो उसे तत्काल में वैक्सीन लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर नशे में निकले तो गाड़ी होगी जब्त:1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर रहेंगे तैनात, कंट्रोल रूम से अफसर रखेंगे नजर
    Next Article
    नाम बदलकर अबू सलेम ने मोनिका बेदी से बढ़ाई नजदीकियां:US में नौकरों जैसा सलूक किया, एक्ट्रेस बोलीं- गिरफ्तारी से खुशी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment