Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौत:फर्रुखाबाद में बुआ के घर जा रहा था, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। पवन कुमार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर नौखंडा का निवासी था। वह मंगलवार की देर शाम अपनी बुआ के घर कायमगंज जा रहा था। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बरोन के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पवन कुमार राजमिस्त्री का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी काजल और दो बच्चे हैं। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 25 साल की महिला नेता का कंकाल मिला:खोपड़ी, जबड़ा-रीढ़ की हड्‌डी अलग-अलग, 14 दिन से लापता थीं आंचल मिश्रा
    Next Article
    गोंडा में दर-दर ठोकरे खाने को मजबूर पीड़ित सास:बहू पर गहने और पैसे को छीनकर भाई को देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment