Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर 551 परिवारों को मिला राशन किट:सहायतार्थ फाउंडेशन ने लखनऊ में किया वितरण

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में रंगों के पर्व होली पर इस बार शहर में सिर्फ गुलाल ही नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना के रंग भी बिखरे। सहायतार्थ फाउंडेशन की ओर से आयोजित 12वां राशन वितरण सेवा कार्यक्रम में 551 जरूरतमंद परिवारों को पूर्ण राशन किट वितरित की गई। आयोजन श्री कोनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुरू हुआ, जहां जरूरतमंदों की लंबी कतारें दिखीं और हर चेहरे पर उम्मीद की चमक नजर आई। संस्था के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक परिवार को 2 किलो आटा, 1 किलो चावल, 1 किलो चीनी, आधा किलो दाल, आधा किलो छोला, नमक, तेल और मसालों सहित संपूर्ण राशन किट दी गई। होली की मिठास बढ़ाने के लिए मिठाइयों का भी वितरण किया गया, ताकि किसी भी घर में त्योहार फीका न रहे। जरूरतमंद परिवार होली की खुशियों से वंचित न रहे गौरव गुप्ता ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार होली की खुशियों से वंचित न रहे।कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। सभी सहयोगियों ने अपने हाथों से राशन वितरित किया, जिससे आयोजन और अधिक भावनात्मक और सार्थक बन गया। मंदिर परिसर में सेवा का यह दृश्य भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गया। जरूरतमंद परिवारों ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि इस मदद से उनके घर में भी होली पूरे उत्साह के साथ मन सकेगी।संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया। लखनऊ में यह आयोजन साबित कर गया कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत और साझी खुशियों का भी पर्व है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय ने मौलाना कल्बे जवाद से की भेंट:ईरान-इज़राइल संघर्ष पर चर्चा, शिया धर्मगुरु बोले - सच कहने की हिम्मत कम हो रही
    Next Article
    विहिप कार्यकर्ता से अभद्रता पर हंगामा, दो सिपाही लाइन हाजिर:चेकिंग के नाम पर की थी अभद्रता, थाने में हुआ जमकर हंगामा, SSP का एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment