Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विहिप कार्यकर्ता से अभद्रता पर हंगामा, दो सिपाही लाइन हाजिर:चेकिंग के नाम पर की थी अभद्रता, थाने में हुआ जमकर हंगामा, SSP का एक्शन

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में विहिप कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने पर SSP ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इन सिपाहियों ने चेकिंग के नाम पर विहिप कार्यकर्ताओं की बाइक रोकी और उनके साथ अभद्रता करते हुए बाइक जबरन सीज करा दी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद SSP ने दोनों सिपाहियों को शुरुआती जांच में दोषी पाते हुए गाज गिरा दी। देर शाम बाइक भी रिलीज कर दी गई। तीन तस्वीरें देखें… पहले एक नजर पूरे विवाद पर सोमवार दोपहर पुलिस का शहर में चेकिंग अभियान चल रहा था। बेगमपुल पर अभियान के दौरान एक बुलेट पर सवार तीन युवक वहां से निकले। चेकिंग कर रहे सिपाही रितेंदर और राम किशन राठी ने रुकने का इशारा किया लेकिन युवकों ने बाइक दौड़ा दी। दोनों सिपाहियों ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया और आबू प्लाजा परिसर में दोनों को दबोच लिया। सिपाहियों से युवकों की नोंकझोंंक पुलिस द्वारा बाइक पकड़े जाने का युवकों ने विरोध कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कोई असामाजिक तत्व नहीं हैं। वह बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि सिपाही आग बबूला होने लगे। उन्होंने युवकों की बात सुनने से इनकार कर दिया। देखते ही देखते उनके बीच नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिसकर्मी तीनों युवकों को बुलेट बाइक सहित थाने लेकर आ गए। फोन कर विहिप नेताओं को बुलाया सिपाहियों ने थाने लाकर बाइक सीज करा दी। इसके बाद युवकों ने भी फोन कर विहिप नेताओं को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का थाने में जमावड़ा लग गया। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। यहां भी दोनों सिपाहियों की विहिप कार्यकर्ताओं से खूब झड़क हुई। SHO सदर बाजार इंदरपाल सिंह के सामने ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। पहले जानिए क्या बोले युवक बुलेट चला रहे आशीष ने बताया कि वह परतापुर का निवासी है। अपने एक दोस्त के साथ वह आबूलेन किसी काम से जा रहा था। तभी सिपाहियों ने पीछा करके बाइक रोक ली। बाइक स्टार्ट कर तेज रेस देने लगे। टोका तो अभद्रता पर उतर आए। पहले गिरेबां पकड़ा और फिर गाली दी। यहां तक कि संगठन को भी अपशब्द बोले। इसके बाद सिपाही उन्हें थाने लेकर पहुंच गए। थाने में भी SHO के सामने दोनों सिपाही खूब अभद्रता कर रहे थे। अब जानिए क्या बोले सिपाही हंगामे के दौरान सिपाही रितेंदर और राम किशन राठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर युवकों ने बाइक दौड़ा दी। बुलेट बाइक पर तीन युवक सवार थे। यह युवक बाइक से पटाखे छोड़ रहे थे। पीछा करके रोका तो धमकी देने लगे। अपने दोस्तों को फोन कर बुला लिया। थाने में SHO के समझाने पर भी यह लोग हंगामा करते रहे। फिर दबाव बनाने के लिए उलटे सीधे आरोप लगाने लगे। SHO ने अफसरों को दी जानकारी मामला विहिप कार्यकर्ताओं से जुड़ा था। SHO इंदरपाल सिंह ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विहिप कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें समझाते हुए शांत कराया। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। साथ ही बाइक छोड़ने का आश्वासन भी दिया। विहिप के कई और पदाधिकारी वहां पहुंच गए। कुछ देर बाद ही कार्यकर्ता वहां से लौट गए। SSP ने सिपाहियों पर गिराई गाज मामला SSP अविनाश पांडेय तक पहुंचा तो उन्होंने सिपाहियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने CO कैंट से प्राथमिक जांच रिपोर्ट तलब की। शाम को रिपोर्ट मिलने के बाद SSP ने सिपाही रितेंदर और राम किशन राठी को लाइन हाजिर कर दिया। CO कैंट ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर 551 परिवारों को मिला राशन किट:सहायतार्थ फाउंडेशन ने लखनऊ में किया वितरण
    Next Article
    जालौन में स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्ति के निर्देश:ड्यूटी पर रील बनाने का मामला, DM बोले- मरीजों की सुरक्षा सबसे पहले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment