Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर बदायूं 2 जोन, 6 सेक्टर में बंटा:1500 पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार, अधिकारी कर रहे निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में होली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ब्रजेश सिंह ने जिले को 2 जोन, 6 सेक्टर और 21 सब-सेक्टर में विभाजित किया है। इस व्यवस्था के तहत लगभग 1500 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे। जोन की जिम्मेदारी एएसपी सिटी विजयेंद्र सिंह और एएसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया को सौंपी गई है। वहीं, सेक्टरों को सुरक्षित रखने का दायित्व सीओ स्तर के अधिकारी निभाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में फायर टेंडर के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी देहात ने बताया कि 21 सब-सेक्टरों में डेढ़ हजार पुलिसकर्मी और 21 क्विक रिस्पांस टीमें (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर मोबाइल क्यूआरटी और पीएसी भी तैनात की गई है। पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए हॉटस्पॉट चिह्नित कर अतिरिक्त बल लगाया गया है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की सहायता से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें मुचलके से पाबंद किया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट न डालें और किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और हुड़दंगियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और असामाजिक तत्वों की लगातार निगरानी की जाएगी। सभी थाना मोबाइल, यातायात पुलिस और पीआरवी वाहनों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर रहेंगे बंद:फिरोजाबाद में बड़े हनुमान और कैला देवी मंदिर के पट 3 मार्च को पूरे दिन बंद
    Next Article
    संजू बोले- कोहली और रोहित से मैच फिनिश करना सीखा:कोच गंभीर ने कहा- सैमसन वर्ल्ड क्लास प्लेयर; बुमराह ने हमेशा साथ दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment