Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर चलेगी मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन:बदायूं स्टेशन पर भी होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    12 hours ago

    1

    0

    होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बदायूं के लिए एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने मुंबई से काठगोदाम के बीच एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसका ठहराव बदायूं स्टेशन पर भी होगा। इससे होली के दौरान मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को सीधी यात्रा सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम साप्ताहिक विशेष ट्रेन 25 फरवरी, 4, 11, 18 और 25 मार्च 2026 को प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9:48 बजे बदायूं पहुंचेगी। बदायूं में ठहराव के बाद यह बरेली होते हुए काठगोदाम के लिए आगे बढ़ेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन 26 फरवरी, 5, 12, 19 और 26 मार्च 2026 को प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 21:31 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को मुंबई के लिए सीधा संपर्क मिलेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह विशेष ट्रेन कुल पांच फेरों के लिए संचालित की जाएगी। इसमें कुल 18 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 एसी द्वितीय श्रेणी, 5 एसी तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान, 2 साधारण द्वितीय श्रेणी और 2 जीएसएलआरडी कोच शामिल हैं। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि होली के अवसर पर बदायूं और आसपास के जिलों से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है। यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। उन्होंने यात्रियों से समय रहते अपना आरक्षण कराने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:चाचा बोले- दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मार डाला
    Next Article
    गोरखपुर में 2 मार्च को निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा:CM बरसाएंगे जनता पर गुलाल और फूल, इसके बाद होगा होलिका दहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment