Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 2 मार्च को निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा:CM बरसाएंगे जनता पर गुलाल और फूल, इसके बाद होगा होलिका दहन

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति, पाण्डेयहाता महानगर की एक बैठक का आयोजिन किया गया। बैठक में होली के पूर्व संध्या पर हर साल निकाली जाने वाली भक्त प्रह्लाद की पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यात्रा में हर साल सीएम योगी शामिल होते हैं। मंच पर चढ़कर वो जनता पर रंग-गुलाल और फूल बरसाकर होली खेलते हैं। समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 2 मार्च को दोपहर 3 बजे से भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा पाण्डेयहाता से निकाली जाएगी। शोभायात्रा पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा पाण्डेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लाल डिग्गी, मिर्जापुर चौक, घासीकटरा, जाफरा बाजार, ईदगाह रोड, आर्यनगर, बक्शीपुर और रेती चौक होते हुए पुनः पाण्डेयहाता पहुंचेगी। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। बैठक में शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े सभी जरूरी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां भी तय कीं। बैठक में मुख्य रूप से आशीष गुप्ता, भोलेन्द्र नारायण दूबे, महामंत्री शिवम पटवा, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, विपिन पटवा, विनोद चौधरी, विजय पटवा, चंद्र कुमार वर्मा और पप्पू चौधरी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा और होलिका दहन कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर चलेगी मुंबई-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन:बदायूं स्टेशन पर भी होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    Next Article
    जालौन में यूपी बोर्ड परीक्षा, 373 परीक्षार्थी अनुपस्थित:चौथे दिन हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment