Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर:देवरिया में 108 और 102 एंबुलेंस 24 घंटे रहेंगी सक्रिय

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में होली पर्व के मद्देनजर 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। शासन के निर्देशानुसार, सभी एंबुलेंस कर्मियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आपातकालीन कॉल पर 108 नंबर डायल करते ही एंबुलेंस कुछ ही देर में मौके पर पहुंचेगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा किया जाता है। संस्था के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि 24x7 निर्बाध एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस को प्रमुख चौराहों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और थानों के आसपास तैनात किया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाना है। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाएं और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सड़क दुर्घटना, जलने की घटना, हृदयाघात, सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द या अन्य किसी भी आपात स्थिति में 108 नंबर पर कॉल कर नि:शुल्क सेवा प्राप्त की जा सकती है। इन एंबुलेंस में प्रशिक्षित ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) और पायलट तैनात रहते हैं, जो प्राथमिक उपचार देते हुए मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाते हैं। यह सेवा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जाती है। गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे सक्रिय रहेगी। यह सेवा विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित है। प्रदेश में 108 सेवा की लगभग 2200 और 102 सेवा की 2270 एंबुलेंस संचालित हैं। जनपद देवरिया में 108 की 35 और 102 की 38 एंबुलेंस लगातार सेवाएं दे रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर नागरिक 102 या 108 नंबर डायल कर नि:शुल्क एंबुलेंस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में भाजपा का होली मिलन समारोह:ब्रज के फाग गीतों पर झूमे कार्यकर्ता, श्रीकांत शर्मा ने भी गाया होली का रसिया
    Next Article
    सहारनपुर में रालोद का होली मिलन:प्रेम और एकता से समाज मजबूत करने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment