Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में भाजपा का होली मिलन समारोह:ब्रज के फाग गीतों पर झूमे कार्यकर्ता, श्रीकांत शर्मा ने भी गाया होली का रसिया

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सोमवार को सौंख रोड स्थित होटल कृष्णा ग्रीन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ब्रज की पारंपरिक रंगत और फाग के उल्लास के बीच हुए इस आयोजन में रंग, रस और संगठनात्मक ऊर्जा का संगम देखने को मिला। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह का मुख्य आकर्षण पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा का ब्रज लोकस्वर में होली गायन रहा। जैसे ही उन्होंने फाग की तान छेड़ी, पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। चंग और ढप की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। गुलाल और पुष्पवर्षा के बीच सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक श्रीकांत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और समाजसेवा के संकल्प को और दृढ़ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विभाग प्रचारक पारस पार्थ सारथी ने संगठन की विचारधारा पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया। राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह और महापौर विनोद अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ब्रज की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने पर बल दिया। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, पूर्व नगर महामंत्री संजय शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, चंद्रपाल कुंतल, हरिओम शर्मा एडवोकेट, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, अमित पाठक, हेमंत खंदौली, विजय शर्मा, नितिन कौशिक, लोकेश निषाद, राजू चौधरी, हाकिम सिंह टीटू, अजय सिंह राजावत, सुरेंद्र सिंह सिरोही, लोकेश अग्रवाल, प्रकाश गौर एवं आशीष शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में बिजली लाइन से आग, 10 बीघा गन्ना खाक:4 किसानों का लाखों का नुकसान, जेई ने मानी तारों में खामी; मुआवजे की मांग
    Next Article
    होली पर एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर:देवरिया में 108 और 102 एंबुलेंस 24 घंटे रहेंगी सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment