Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर गुझिया और पकवानों की बढ़ी डिमांड:मुरादाबाद के बाजारों में रोज बिक रही 100 किलो गुझिया

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई है। रंगों के इस पर्व से पहले ही मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। खासतौर पर गुझिया, मठरी, नमकीन और अन्य पारंपरिक पकवानों की मांग में तेजी आई है। लोग सुबह से देर शाम तक अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयों की खरीदारी कर रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित नंदन स्वीट्स के प्रबंधक उज्ज्वल गुप्ता ने बताया कि इस बार गुझिया की मांग सबसे अधिक है। प्रतिदिन लगभग 100 किलोग्राम गुझिया की बिक्री हो रही है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार सात से आठ प्रकार की गुझिया तैयार की जा रही हैं। इनमें काजू गुझिया, ड्राई फ्रूट गुझिया, रसीली गुझिया, सूखी गुझिया और केसर रसीली गुझिया प्रमुख हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केवल गुझिया ही नहीं, बल्कि वकलबा और लोगलता जैसी पारंपरिक मिठाइयां भी इस बार खास मांग में हैं। त्योहार के अवसर पर लोग नई और अलग स्वाद वाली मिठाइयों को भी आजमाना पसंद कर रहे हैं। सभी मिठाइयां शुद्ध देसी घी में तैयार की जा रही हैं, जिससे उनके स्वाद और गुणवत्ता बनी रहे। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक इस बार मिठाई खरीदते समय कीमत के साथ-साथ शुद्धता और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। कई ग्राहक पहले मिठाई का स्वाद चखने के बाद ही खरीदारी कर रहे हैं। रसीली गुझिया की मांग इस बार सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। त्योहार को देखते हुए दुकानों पर विशेष पैकिंग की व्यवस्था भी की गई है। ऑर्डर पर आकर्षक डिब्बों में पैकिंग की जा रही है, जिसके लिए अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि होली के एक-दो दिन पहले बिक्री और अधिक बढ़ने की संभावना है। मांग को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल मंगाया गया है और अतिरिक्त कारीगर भी लगाए गए हैं, ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताइक्वांडो क्योरूगी शिविर में खिलाड़ियों ने सीखीं नई तकनीकें:मुरादाबाद में उन्नत प्रशिक्षण के लिए हुआ आयोजन
    Next Article
    आगरा में 77 वर्षीय बुजुर्ग से 60 लाख की ठगी:साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड किया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment