Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर लखनऊ के बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़:आलमबाग से रोजाना 1000 बसों का संचालन, अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बस अड्डों पर त्योहारी सीजन के चलते यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। खासतौर पर आलमबाग बस अड्डा से प्रतिदिन लगभग 1000 बसें प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के लिए रवाना की जा रही हैं। त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है, जिससे यात्रियों को राहत मिल रही है। सुल्तानपुर निवासी प्रदीप ने बाताया- हम लखनऊ में काम करते हैं, होली पर घर जाने के लिए बसें आसानी से मिल रही हैं। प्रशासन द्वारा लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे ज्यादा भीड़ का सामना नहीं करना पड़ रहा है और इंतजार भी कम करना पड़ रहा है। यात्रियों की आवाजाही अधिक प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने होली पर्व को देखते हुए 28 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि त्योहार से पहले और बाद तक यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है, इसलिए बसों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने गाजियाबाद, दिल्ली और पश्चिमी क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए इन रूटों पर बसों और कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाने को कहा है। साथ ही पूर्वी क्षेत्रों में भी 60 प्रतिशत यात्री लोड मिलने पर अतिरिक्त सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। भीड़ वाले रूटों पर बढ़ाए गए फेरे आलमबाग बस अड्डे के एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया- होली के चलते यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। जिन रूटों पर ज्यादा भीड़ है, वहां बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही कंडक्टर और स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पर्व अवधि में चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट कराने, बसों की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने और फायर सेफ्टी उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीटों, खिड़कियों और अन्य कल-पुर्जों की स्थिति दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया है। 3600 से 4500 रुपए तक मिलेगा अतिरिक्त मानदेय निर्धारित औसत 300 किलोमीटर प्रतिदिन संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 360 रुपए प्रतिदिन की दर से 3600 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी 10 दिन की पूरी अवधि में मानक पूरा करता है तो 450 रुपए प्रतिदिन की दर से 4500 रुपए तक का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा कार्यशाला कर्मियों को 9 से 10 दिन की ड्यूटी पर 1800 से 2100 रुपए तक एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और डिपो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में CCTV से होगी होलिका दहन स्थलों की निगरानी:विशेष टीम गठित की गई, त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना मकसद
    Next Article
    कानपुर में पार्षद ने सफाई प्रहरियों के साथ होली खेली:दीप्ति तिवारी बोलीं- शहर चमकाने वाले हाथ ही असली नायक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment