Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री पर बड़ी कार्रवाई:62 टन सरसों तेल और सोयाबीन रिफाइंड ऑयल जब्त, बरामद सामान की कीमत 82.56 लाख रुपए

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा में शासन की विशेष टीमों ने छापा मारा, 62 टन सरसों तेल और सोयाबीन रिफाइंड ऑयल जब्त किया गया। होली के त्योहार पर मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए शासन ने पांच जिलों की विशेष टीमों का गठन किया है। बरामद सामान की कीमत 82.56 लाख रुपये है। सहायक आयुक्त खाद्य सैयद शहनाज हैदर आबिदी ने बताया कि शासन स्तर से गठित टीमों ने पांच प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इसमें 62,058 किलो सरसों का तेल, सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और राइस ब्रान ऑयल सील किया है। शुरुआती जांच में गुणवत्ता संदिग्ध और मिलावटी प्रतीत हो रही थी। रखरखाव बेहद गंदे तरीके से किया गया था। फर्म के संचालकों को नोटिस भी दिया है। नमूनों की लैब में जांच कराई जा रही है। फेल होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी और नकली सामग्री पकड़ने के लिए शासन ने सहायक आयुक्तों को जिम्मेदारी दी है। झांसी के सहायक आयुक्त पवन कुमार, फर्रुखाबाद से अजीत कुमार, कानपुर नगर के संजय प्रताप सिंह, लखनऊ के विजय प्रताप सिंह और मथुरा के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह हैं। अधिकारी ने बताया कि मिलावट-नकली सामग्री मिलने पर 18001805533 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इन प्रतिष्ठानों पर मारा गया छापा 1.मंगल एडिबल ऑयल, छलेसर: सोयाबीन रिफाइंड ऑयल और राइस ब्रायन ऑयल में गंदगी मिली। तेल का रखरखाव ठीक नहीं था। मिलावट की आशंका पर 36,850 लीटर तेल जब्त किया है। इसकी कीमत 46,97,400 रुपये है। 2.महेश एडिबल ऑयल इंडस्ट्रीज (सलोनी ब्रांड), शमशाबाद: यहां कच्ची घानी कोल्हू तेल तैयार किया जा रहा था। सरसों के तेल के दो नमूने लिए हैं। सुधार के लिए नोटिस भी दिया है। 3.एमएम ऑयल कॉरपोरेशन: यहां सरसों का तेल और रिफाइंड पामोलिन ऑयल तैयार हो रहा था। मिलावट की आशंका पर 12 हजार किलो रिफाइंड पामोलिन ऑयल जब्त किया है। इसकी कीमत 15.48 लाख रुपये है। 74,665 हजार रुपये का 570 किलो सरसों का तेल भी जब्त किया है। 4.आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नराइच, हाथरस रोड: 4140 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल जब्त किया। इसकी कीमत 5,86,200 रुपये है। 8,298 लीटर सरसों का तेल भी मिलावट की आशंका पर जब्त किया है। इसकी कीमत 13,27,680 रुपये है। 5.श्याम जी एंटरप्राइजेज, नंद लालपुर, हाथरस रोड: टीम की जांच में यहां राइस ब्रान ऑयल मिलावटी प्रतीत होने पर 200 लीटर ऑयल जब्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में ट्रक से ट्रेलर की जोरदार टक्कर:ट्रक चालक केबिन में फंसा, ट्रेलर चालक की इलाज के दौरान मौत, दोनों चालकों की मौत
    Next Article
    नोएडा में थार चालक पर FIR:कल ई रिक्शा में मारी थी टक्कर, चार लोग हुए थे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment