Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में थार चालक पर FIR:कल ई रिक्शा में मारी थी टक्कर, चार लोग हुए थे घायल

    13 hours ago

    1

    0

    सेक्टर 49 थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल के सामने सोमवार शाम को तेज रफ्तार काली महिंद्रा थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात ई रिक्शा चालक के परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाया। परिजनों की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी थार चालक की पहचान पिंकी चौहान हुई है। सेक्टर-45 में रहता है और प्रॉपर्टी का डीलिंग का काम करता है। जिस समय वो कार ड्राइव कर रहा था अकेले था। रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित हुई और ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बरौला गांव निवासी राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश है। अनूप को देर रात फोर्टिस अस्पताल शिफ्ट किया गया। वहीं बाकी तीनों का इलाज नजदीक के अस्पताल में चल रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार का एक पहिया तक टूटकर अलग हो गया। सड़क पर खून बिखर गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लोगों ने किया हंगामा देर रात ई रिक्शा चालक के परिजन थाना सेक्टर-49 क्षेत्र पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने पेड़ो की टहनिया सड़क पर रख दी और रास्ता रोकने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और समझाकर शांत किया। मुकदमा दर्ज किया गया और चालक को गिरफ्तार किया गया। घटना का वीडियो वायरल इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में सड़क किनारे खड़ी थार और पास में क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा साफ दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में कार का टूटा हुआ पहिया सड़क पर पड़ा दिख रहा है, वहीं पास में खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर मिलावटी खाद्य सामग्री पर बड़ी कार्रवाई:62 टन सरसों तेल और सोयाबीन रिफाइंड ऑयल जब्त, बरामद सामान की कीमत 82.56 लाख रुपए
    Next Article
    अमरोहा में कैंटीन संचालक को गोली मारी:गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर, मामले की जांच कर रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment