Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर मिलावटखोरों के खिलाफ महाअभियान:बाराबंकी में छापेमारी, 4 लाख का असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट

    2 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार से पहले बाराबंकी जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम ने लखपेड़ाबाग, नबीगंज और शहर के कई अन्य इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। आनंद तिवारी और डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से मिलावट करने वालों में हड़कंप मच गया है। बाराबंकी के सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर 19 से 28 मार्च तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य खोया, पनीर, घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकना है। जहां भी अनियमितताएं पाई जा रही हैं, वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत नबीगंज स्थित मेसर्स रवि ट्रेडर्स पर बड़ी कार्रवाई की गई। यहां से भारी मात्रा में संदिग्ध तेल और वनस्पति का स्टॉक मिला। टीम ने सरसों तेल और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए, साथ ही मयूर और बिस्किन ब्रांड के लगभग 34 टिन वनस्पति और बड़ी मात्रा में बेकरी शॉर्टनिंग जब्त की। जब्त किए गए माल की बाजार कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। लखपेड़ाबाग के बाला जी घी स्टोर पर भी टीम ने छापा मारा और घी की शुद्धता जांचने के लिए नमूने एकत्र किए। इस अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए। यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हैदरगढ़ और रामनगर जैसे कस्बों तक भी फैला। यहां मिलावटी पनीर, छेना और खोया की आपूर्ति पर कार्रवाई की गई। हैदरगढ़ स्थित हरी ट्रेडर्स से पनीर और छेना के नमूने लिए गए, जबकि रामनगर के गिरी चौराहा से खोया का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद भारत-ग्रीस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित:रमेश अवस्थी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
    Next Article
    अब मॉडल बनेंगे गोरखपुर के 100 तालाब:5000 से अधिक आबादी वाले गांवों में चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment