Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर मिठाई खरीदने से पहले बरतें सावधानी:हजारों किलो खोया नष्ट, ब्रांडेड मिठाइयां एक्सपायर्ड मिलीं; ₹6.64 करोड़ का तेल जब्त

    5 hours ago

    1

    0

    रंगों और मिठास के त्योहार होली से पहले बाजारों में गुझिया, लड्डू, बर्फी, पेड़ा और नमकीन की मांग कई गुना बढ़ गई है। इसी मांग के बीच मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) सख्ती दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कर रहा है। 20 से 28 फरवरी के बीच चले विशेष अभियान में हजारों किलो खोया और मिठाइयां नष्ट की गई हैं। 4.32 लाख लीटर से अधिक खाद्य तेल जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 6.64 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। अधिकारियों ने लोगों से मिठाई और नमकीन खरीदने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है। शिकायत करने के लिए नंबर भी जारी किए हैं। मांग के साथ बढ़ती है मिलावट होली पर मिठाइयों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। शुद्ध खोया, दूध और घी की कीमत अधिक होती है। ऐसे में कुछ कारोबारी लागत घटाने के लिए सिंथेटिक मावा, स्टार्च, वनस्पति घी और कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, मिलावटी मावा और रंग पेट दर्द, उल्टी, दस्त, एलर्जी और फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। लंबे समय तक सेवन लीवर और किडनी पर भी असर डाल सकता है। ऐसे पहचानें असली और नकली मावा गुझिया की जान उसका मावा (खोया) है। असली मावा हल्का दानेदार, दूध जैसी खुशबू वाला और दबाने पर मुलायम होता है। अगर मावा बहुत ज्यादा सफेद, रबड़ जैसा या अजीब गंध वाला लगे तो सावधान हो जाएं। घर पर जांच के लिए मावे का छोटा टुकड़ा हथेली पर रगड़ें। यदि झाग जैसी परत बने या साबुन जैसी गंध आए तो मिलावट की आशंका हो सकती है। थोड़ा मावा पानी में उबालकर देखें। अधिक तलछट या रंग बदलना भी संकेत हो सकता है। मिठाई खरीदते समय क्या ध्यान रखें? होली पर चटक गुलाबी, हरे और पीले रंग की मिठाइयां आकर्षित करती हैं। बहुत ज्यादा चमकीले और आंखों को चुभने वाले रंग कृत्रिम हो सकते हैं। प्राकृतिक रंग हल्के और संतुलित दिखते हैं। चांदी का वर्क बेहद पतला और हल्का होता है। अगर वर्क मोटा, कड़ा या आसानी से अलग हो जाए तो उसमें एल्युमिनियम की मिलावट संभव है। हमेशा लाइसेंस प्राप्त और साफ-सुथरी दुकान से खरीदारी करें। दुकान पर FSSAI लाइसेंस नंबर प्रदर्शित होना चाहिए। खुली ट्रे में लंबे समय से रखी मिठाई न लें। पैक्ड मिठाई लेते समय निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट जांचें। बहुत कम कीमत पर बिक रही मिठाई पर संदेह करें। बिल जरूर लें और सुरक्षित रखें। याद रखें असली मिठाई की एक तय लागत होती है, उससे बहुत कम कीमत गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के बाद पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ में FIR:प्रयागराज में एक नामजद और 50 अज्ञात आरोपी, 4 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर एक्शन
    Next Article
    SIR के जरिए मिले 28 साल बाद बिछड़े भाई:रोजगार की तलाश में गए थे, लापता होने पर परिवार ने कई साल तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment