Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR के जरिए मिले 28 साल बाद बिछड़े भाई:रोजगार की तलाश में गए थे, लापता होने पर परिवार ने कई साल तलाश

    7 hours ago

    1

    0

    महोबा के भंडरा गांव में निर्वाचन आयोग का एसआईआर अभियान एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। रोजगार की तलाश में 28 साल पहले घर से निकला एक युवक, आज अपनी पहचान साबित करने के लिए गांव के डेटा की जरूरत पड़ने पर अपनों के बीच लौट आया। इस सरकारी अभियान ने बिछड़े हुए भाइयों को मिलाने का जरिया बनाया है। महोबा जिले की तहसील महोबा के अंतर्गत आने वाला ग्राम भंडरा आज खुशियों से भरा है। यह खुशियां 28 साल पुराने उस खोए हुए रिश्ते की वापसी की हैं, जिसकी उम्मीद परिजन लगभग छोड़ चुके थे। करीब तीन दशक पहले गुनिया मिश्रा के बेटे आत्मदेव मिश्रा गांव में रोजगार न मिलने के कारण अपने साथी विजय सोनी के साथ घर से निकल गए थे। परिवार ने सालों तक उनकी तलाश की, लेकिन आत्मदेव का कोई सुराग नहीं मिला। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने इस मिलन को संभव बनाया। राजस्थान के भरतपुर में एक मंदिर में पूजा और गोसेवा कर रहे आत्मदेव को जब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वर्ष 2003 के रिकॉर्ड और पहचान के डेटा की जरूरत पड़ी, तो उनके पास घर लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। जैसे ही आत्मदेव अपने गांव भंडरा पहुंचे, उनके भाई संतोष मिश्रा से उनका मिलन हुआ। संतोष मिश्रा ने बताया कि जहां लोग कागजी कार्रवाई और सरकारी प्रक्रियाओं से परेशान होते हैं, वहीं इसी प्रक्रिया ने उनके भाई को वापस लाकर परिवार में खुशी भर दी है। आत्मदेव ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि घर वापसी के दौरान ऑटो में उन्हें कोई पहचान नहीं पाया, लेकिन घर पहुँचते ही जो अपनापन मिला, उसने 28 साल की दूरी को एक पल में खत्म कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर मिठाई खरीदने से पहले बरतें सावधानी:हजारों किलो खोया नष्ट, ब्रांडेड मिठाइयां एक्सपायर्ड मिलीं; ₹6.64 करोड़ का तेल जब्त
    Next Article
    पश्चिम बंगाल से विदेश भागने फिराक में था आरोपी शमशाद:12 जिलों में डेढ़ करोड़ की ठगी, बागडोगरा से फरार होने की फिराक में मास्टरमाइंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment